फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Photos: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya paid homage to Swami Kalyan Dev at Shukdev Ashram

Photos: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याण देव को किया नमन, बोले- सरकार और समाज रथ के दो पहिए

Thu, 14 Jul 2022 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Jul 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
Photos: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya paid homage to Swami Kalyan Dev at Shukdev Ashram
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के मोरना में वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 18वीं पुण्यतिथि आज श्रद्धा और भक्ति से भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में मनाई जा रही है। स्मृति समारोह में उप- मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संत विभूति को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। धार्मिक नगरी में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि पर अनुयायी, श्रद्धालु, शिक्षक, विद्यार्थी और भागवत भक्त संत का भावपूर्ण स्मरण करे रहे हैं । उप-मुख्यमंत्री मौर्य ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से भेंट की।

विज्ञापन

Photos: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya paid homage to Swami Kalyan Dev at Shukdev Ashram
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

सरकार और समाज रथ के दो पहिए: मौर्य
गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत किया गया। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सरकार और समाज एक ही रथ के दो पहिए हैं। समाज के सहयोग से ही सरकार चलती है। प्रदेश सरकार तीर्थ स्थलों का विकास कर रही है। शुकतीर्थ में गंगा का पानी लाने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Photos: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya paid homage to Swami Kalyan Dev at Shukdev Ashram
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: स्वामी कल्याण देव की पुण्यतिथि आज, शुकतीर्थ पहुंचे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

डबल इंजन सरकार ने विकास को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी सरकार ने किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होने दी। हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचा। सरकार प्रदेश और जन कल्याण के कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Photos: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya paid homage to Swami Kalyan Dev at Shukdev Ashram
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उधर, डिप्टी सीएम की समीक्षा बैठक के लिए ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा  राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों ने शुकदेव आश्रम में तैयारी की।

Photos: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya paid homage to Swami Kalyan Dev at Shukdev Ashram
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

शुकतीर्थ में कब आएगी गंगा की जल धारा
शुकतीर्थ में कब आएगी गंगा की जल धारा? उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से संत-महात्माओं का ये सबसे बड़ा सवाल रहा। स्वामी ओमानन्द ने कहा कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि पर धार्मिक नगरी में गंगा का अविरल प्रवाह लाने की डिप्टी सीएम से मुख्य मांग की गई। उन्होंने इसके लिए प्रयास किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed