फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Philanthropy and Religion Diagnose Corona: Rajarajeshwara

राम मंदिर का निर्माण शीघ्र शुरु होगा:-राजराजेश्वाश्रम

Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Philanthropy and Religion Diagnose Corona: Rajarajeshwara
शुकतीर्थ के दंडी आश्रम में ब्रहमलीन स्वामी विष्णु आश्रम महाराज को श्रद्घांजलि देते जगत गुरू शंक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
परोपकार और धर्म ही कोरोना का निदान : राजराजेश्वराश्रम
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पूज्य विष्णु आश्रम महाराज एक पूज्य संत थे। उनके अनेक शिष्य आज देश में उनकी यश कीर्ति को बढ़ावा दे रहे हैं। स्वामी जी का जीवन संत का जीवन था, उनकी करनी और कथनी में एकता थी। ऐसे संत इस भूमि पर बार-बार नहीं आते। उपदेश शब्दों में कम अपने व्यवहार में ज्यादा देते थे। उनका आचरण आज प्रत्येक संत के लिए अनुकरणीय है।
शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी विष्णु आश्रम महाराज की 16 वीं पुण्यतिथि पर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि देश में राममंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। हिंदू समाज के चिर परिचित अभिलाषा पूरी होगी। राम मंदिर निर्माण से हिंदुओं का स्वाभिमान बढ़ेगा। हिंदू यदि गौरवान्वित होगा तो ये राष्टृ सभी प्रकार से संपन्न होगा। आजकल कोरोना का बहुत शोर मचा हुआ है। इसका कारण मन से करुणा समाप्त हो गई है। इसलिए समाज में कोरोना बढ़ रहा है। परोपकार और धर्म ही इसका निदान है।
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए भानुपुरा पीठ जगतगुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि तेल मे इत्र मिल जाए तो वह उपयोगी हो जाता है। जैसे साधक भगवान की भक्ति करता है तो संत बन जाता है। सेवा श्रद्धा से होती है। भक्ति को निरंतर करते रहना चाहिए। ग्रंथों में ज्ञान होता है। संत और शिक्षक के आशीर्वाद के बिना ज्ञान की समझ नहीं आती। कार्यक्रम को महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज हनुमानधाम, महामण्डलेश्वर राम स्वरूपानंद महाराज कर्णवास, जनार्दन स्वरूप ब्रहमचारी हरिद्वार, स्वामी प्रबोध आश्रम महाराज बिहारघाट, स्वामी गीतानंद गिरि महाराज, स्वामी कृष्ण स्वरूप मेरठ आदि स्थानों से आए संत महात्माओं ने स्वामी विष्णु आश्रम महाराज के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया। वहीं, कार्यक्रम के आयोजन में प्रबंधक मनोहर शर्मा, गोपाल शर्मा ,गोविंद, राजकुमार राज आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर संतों को भोजन खिलाकर दक्षिणा दी गई।

मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ के दंडी आश्रम में ब्रहमलीन स्वामी विष्णु आश्रम महाराज को श्रद्घांजलि द?

मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ के दंडी आश्रम में ब्रहमलीन स्वामी विष्णु आश्रम महाराज को श्रद्घांजलि द?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ के दंडी आश्रम में ब्रहमलीन स्वामी विष्णु आश्रम महाराज को श्रद्घांजलि देते जगत गुरू शंक

शुकतीर्थ के दंडी आश्रम में ब्रहमलीन स्वामी विष्णु आश्रम महाराज को श्रद्घांजलि देते जगत गुरू शंक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed