{"_id":"5e371c3e8ebc3e99ec68f9c1","slug":"pfi-members-had-committed-violence-muzaffarnagar-news-mrt466930952","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफआई के सदस्यों ने कराई थी हिंसा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन सदस्यों ने ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गत 20 दिसंबर को शहर में हिंसा कराई थी। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। यह भी पुलिस जांच कर रही है कि पीएफआई द्वारा इनके बैंक खातों में फंडिंग तो नहीं की थी।
शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रविवार शाम को शहर के बुढ़ाना मोड़ के पास से पीएफआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार सदस्यों के पास से पीएफआई के पोस्टर और पर्चे बरामद हुए। सिटी कोतवाली में पूछताछ में आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में फरमान पुत्र जमीर, नफीस पुत्र इदरीश, निवासी गांव जसोई थाना तितावी, मुरसलीम पुत्र मुस्तफा निवासी हुसैनपुर भनवाड़ा और मौहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी रियावल नंगला थाना रतनपुरी शामिल हैं। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल करपवान ने बताया कि सभी पीएफआई के सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस को इनकी तलाश थी। गत माह 20 दिसंबर को शहर में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान इन्होंने ही हिंसा कराई थी। इस संबंध में शहर कोतवाली पर दर्ज कराए गए हिंसा के मुकदमे में पुलिस ने इन्हें 120 बी का मुल्जिम बनाया है, जिनकी तलाश की जा रही थी। मामले की जांच के दौरान इनके नाम प्रकाश में आए थे। इनसे पूछताछ की जा रही है। इससे यह भी पता किया जा रहा है कि पीएफआई ने हिंसा कराने के लिए इनके बैंक खातों में फंडिंग तो नहीं कराई थी।
जसोई, भनवाडा में चस्पा हुए थे विवादित पोस्टर
मुजफ्फरनगर। करीब पांच माह पहले तितावी के गांव जसोई और रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भनवाड़ा, रियावली नंगला में पीएफआई के विवादित पोस्टर चस्पा किए गए थे, जो तब चर्चा का विषय बने थे। हालांकि पुलिस ने तुरंत ये पोस्टर उतरवा दिए थे, मगर तब कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
इन्होंने कहा...
- शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बुढ़ाना मोड़ के पास से पीएफआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इन्होंने 20 दिसंबर को शहर में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन में हिंसा कराई थी। पुलिस को इनकी तलाश थी। पकड़े गए चारों लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी जाएगी।
- हरीश सिंह भदौरिया
सीओ सिटी