फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PFI member will be questioned in CAA bawal

सीएए बवाल: पीएफआई सदस्य से होगी पूछताछ

Wed, 17 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
PFI member will be questioned in CAA bawal
सीएए बवाल में पीएफआई सदस्य से होगी पूछताछ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएए के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को शहर क्षेत्र में हुए बवाल के मामले में आरोपी पीएफआई सदस्य अतीकुर्रहमान से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए एसआईटी की टीम इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जल्द आगरा जेल रवाना होगी।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को शहर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। मामले में शहर कोतवाली व सिविल लाइंस थाने में 47 मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस जांच में बवाल के पीछे प्रतिबंधित पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का हाथ होने की बात सामने आई थी। इसमें रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव नंगला निवासी पीएफआई के सक्रिय सदस्य अतीकुर्रहमान की भी संलिप्तता मिलने के बाद शहर कोतवाली में दर्ज मुख्य मुकदमे अपराध संख्या 1161 में उसे भी नामजद किया गया था। पीएफआई सदस्य अतीकुर्रहमान को कुछ समय पूर्व मथुरा पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह आगरा जेल में बंद है। नौ मार्च को ही एसआईटी द्वारा आगरा जेल में दाखिल किए गए बी वारंट पर आगरा पुलिस आरोपी अतीकुर्रहमान को लेकर आई थी, जिसकी सीजेएम कोर्ट में पेशी कराई गई थी। पेशी के बाद आरोपी को फिर से कड़ी सुरक्षा में आगरा जेल ले जाया गया था। अब इसी मामले में आरोपी अतीकुर्रहमान से पूछताछ की जाएगी। एसआईटी की एक टीम इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जल्द ही आरोपी से पूछताछ करने के लिए आगरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed