{"_id":"5e517a418ebc3ef3fe622589","slug":"pesticide-shop-vandalized-vandalized-devband-news-mrt470349812","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस्टीसाइड की दुकान में तोड़फोड़, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेस्टीसाइड की दुकान में तोड़फोड़, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेस्टीसाइड की दुकान में तोड़फोड़, मारपीट
देवबंद (सहारनपुर)। कार और बाइक की टक्कर होने को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे लोगों में बीच बचाव करा रहे पेस्टीसाइड की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति को दर्जनभर से अधिक युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उनकी दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुुलिस ने मौके से एक स्कूटी को कब्जे में लिया है।
जखवाला गांव निवासी सतबीर की रणखंडी मार्ग पर पेस्टीसाइड की दुकान है। शनिवार की शाम उसकी दुकान के सामने एक कार से बाइक में मामूली टक्कर लग गई। जिसको लेकर दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान सतबीर वहां पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाकर बीच बचाव कराने लगा। सतबीर के मुताबिक उस समय तो दोनों पक्ष वहां से चले गए, लेकिन कुछ समय बाद उक्त बाइक सवार युवक अपने साथियों को लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा और कार चालक के संबंध में जानकारी करने लगा। आरोप है कि जब उसने जानकारी होने से इंकार किया तो वह गाली गलौज करने लगे। ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की। जिससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुुलिस को देख आरोप वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी कब्जे में ली है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सतबीर की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।