फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Personality of the Prime Minister depicted in the exhibition

प्रदर्शनी में दर्शाया गया प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व

Tue, 20 Sep 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Personality of the Prime Minister depicted in the exhibition
नगर के डीएवी कालेज में दो दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदर्शनी में दर्शाया गया प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी देखने के लिए लोग पहुंचे।
प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर अब तक के जीवन संघर्षों के बारे में चित्रों के माध्यम से बताया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने ऐसे विकास के कार्य किए कि देश को लगा कि ऐसे व्यक्तित्व को तो प्रधानमंत्री होना चाहिए। इसी को ध्यान में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रदर्शनी की अध्यक्षता एडीएम वित्त अरविंद कुमार मिश्र ने की।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री के जीवन मूल्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। यह प्रदर्शनी 20 सितंबर तक डीएवी इंटर कॉलेज सभागार में चलेेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, संयोजक राजीव सिंह, विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री रोहित वाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, अमित चौधरी, विजेंद्र पाल शर्मा, सचिन सिंगल, राहुल वर्मा, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed