{"_id":"5db3377e8ebc3e93b147dd64","slug":"person-who-came-to-check-the-meter-was-beaten-up-as-a-hostage-muzaffarnagar-news-mrt4504893189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर चेक करने आए कर्मी को बंधक बना कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर चेक करने आए कर्मी को बंधक बना कर पीटा
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। मीटर चेक करने गए विद्युत कर्मी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला में शुक्रवार शाम विद्युत निगम का पुरकाजी डिवीजन इंचार्ज अर्जुन शर्मा अधिकारियों के आदेश पर गांव में मीटर चेक कर रहा था। जैसे ही वह दूसरे वर्ग के व्यक्ति के मीटर को चेक करने लगा तो उक्त व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट करते हुए उसे कमरे में बंद कर लिया। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने मामले की पुलिस को दी। पुलिस ने बंधक विद्युत कर्मचारी को छुड़ाने की कोशिश की तो कर्मचारी उनके सामने ही मारपीट की। पीड़ित अर्जुन ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन यह लिखवा लिया कि वह मीटर में गड़बड़ी करने के लिए यहां पर आया था। इसके बाद गांव में अन्य पुलिस बल भी पहुंचा, जिसने बंधक विद्युत कर्मचारी को मुक्त कराते हुए मुख्य आरोपी को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया था। घटना की सूचना पर पुरकाजी विद्युत डीविजन सहित अन्य लोग निखिल, खुशविद्र, गौरव, अनुज, मनित, यूनिका नेता जसविन्द्र सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, राधेश्याम त्यागी थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर ले ली गई हैं। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।