{"_id":"5fc3e7348ebc3ec5f0432171","slug":"performed-yoga-actions-muzaffarnagar-news-mrt5132928148","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग क्रियाओं के प्रदर्शन से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग क्रियाओं के प्रदर्शन से लूटी वाहवाही
विज्ञापन
साधकों ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर, मोरना। महर्षि दयानंद धाम और स्वामी इंद्रवेश आश्रम शुकतीर्थ में चल रही दस दिवसीय योग शिविर व खेल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इसमें राजस्थान से आईं योग शिक्षिका सोनिया ने मल्ल खंभ के ऊपर मयूरासन व प्राणायाम की क्रियाएं कर सभी की वाहवाही लूटी। वहीं, गांव फिरोजपुर निवासी प्रीतिपाल ने गले से नोकदार सरिये को मोड़कर सभी को हैरत में डाल दिया।
सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के तत्वाधान में चल रही प्रतियोगिता का विधिवत समापन मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक स्वामी भजनानंद महाराज ने किया। स्वामी भजनानंद ने कहा कि वेद भारतीय संस्कृति के प्राण हैं, जो हमें योग के रूप में अमृत प्रदान किया है। योग हमें आचार-विचार और कर्म को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। शिविर में प्रशिक्षण प्रभारी हरपाल शास्त्री व रामफल ब्रह्मचारी महाराज ने योग शिक्षकों को नई विद्याएं सिखाईं। हस्तपाद, वृक्ष तारण, मयूरासन सहित मल खंभ पर स्तूप बनाते हुए रस्से पर योग क्रियाएं करने का भी प्रदर्शन किया गया।
नीशू, हर्ष पाल, प्रिंस पाल, अलका, शिवांगी, सुदेश व अभिराज ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। स्वामी आनंदवेश महाराज ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।