फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People's decision closed in the ballot box, the city backward, the highest turnout in Budhana

Muzaffarnagar News: मतपेटी में बंद हुआ जनता का फैसला, शहर पिछड़ा, बुढ़ाना में सबसे ज्यादा मतदान

Fri, 05 May 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
People's decision closed in the ballot box, the city backward, the highest turnout in Budhana
पुरकाजी मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की लंबी कतारे।
- जिले की सभी दस निकायों में 57.24 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

- शहर पालिका सीट पर सबसे कम 50.18 फीसदी पड़े वोट





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिले की दो पालिका और आठ नगर पंचायतों के मतदाताओं का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। शहर सीट पर सबसे कम सिर्पु 50.18 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि सबसे बड़ी नगर पंचायत बुढ़ाना में सबसे ज्यादा 74.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सिसौली में रालोद और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। मतदान के बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है।

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका के अलावा नगर पंचायत चरथावल, पुरकाजी, बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली, जानसठ, मीरापुर और भोकरहेड़ी के लिए मतदान हुआ। मतदाता सुबह सात बजे से ही बूथों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। निकायों में उत्साह का माहौल रहा। लोकतंत्र के पर्व में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी रही। महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया।
विज्ञापन


शहर सीट पर सिर्फ 50.18 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 421420 मतदाताओं में से 211491 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। खतौली पालिका में 40803 मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे अधिक मतदान बुढ़ाना नगर पंचायत में हुआ। इसके अलावा शाहपुर, चरथावल, जानसठ और भोकरहेड़ी के मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी राजीव सभरवाल, प्रेक्षक रणवीर प्रसाद, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कुल 195 वार्ड के 210 मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल पर मतदान कराया गया। जिले में 647590 मतदाताओं में से 370672 मतदाताओं ने वोट डाले।



दोनों पालिकाओं पर भारी पड़ी नगर पंचायतें

मतदान में जिले की दोनों नगर पालिकाओं पर नगर पंचायतें भारी पड़ गई। शहर पालिका में 50.18 और खतौली पालिका में 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि नगर पंचायतों में मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत से ऊपर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed