फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People suffering from heat

गर्मी में बेहाल दिखाई दिए लोग

Fri, 19 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
People suffering from heat
गर्मी में मुंह पर कपड़ा लपेटकर जातीं स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गर्मी से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। एक सप्ताह से लगातार गर्मी बढ़ रही है। लोगों को गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार है।
जिले में गर्मी का पारा लगातार चढ़ रहा है। एक सप्ताह से तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। आम आदमी इससे सीधे प्रभावित हो रहा है। जो लोग बाजार में खरीदारी करने जा रहे हैं, उन्हे तेज धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग करना पड़ रहा है। साथ ही चेहरे और सिर को ढकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर में भीषण गर्मी रही। गर्मी के कारण शीतल पेय पदार्थों की डिमांड काफी बढ़ गई। बाजारों में गन्ने के रस की ठेली, नींबू पानी भी दिखाई देने लगा है। गर्मी में लोग आम और बेल जूस का प्रयोग भी कर रहे हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 35.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। हालांकि आसमान में कुछ देर के लिए बादल आए, लेकिन बाद में फिर आसमान साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed