फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People struck by the earthquake

जलजले से सहमे लोग, घर छोड़कर भागे

Tue, 27 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
People struck by the earthquake
मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत में आए भूकंप से शहर और जनपद भी दहल गया। जलजले के झटके महसूस होने पर नागरिक सहम गए। डरे लोग जान बचाने को घरों, दुकानों, ऑफिसों से निकल कर सड़कों पर आ गए। हरेक को अपनों को चिंता सताने लगी। भूकंप से अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 2.40 बजे नागरिकों को अचानक धरती में कंपन महसूस हुई, जिसे तुरंत नागरिक भांप नहीं सके कि यह भूकंप के झटके हैं, मगर जब लगातार जमीन कांपती रही और मेज-कुर्सी और पंखे हिलने लगे, तो लोगों को भूकंप का अहसास हुआ। भूकंप आने की जानकारी से नागरिक भयभीत हो गए। डरे-सहमे नागरिक शोर मचाकर मकानों, दुकानों, ऑफिसों को छोड़कर जान बचाने के लिए सड़कों की ओर दौड़ पड़े। चंद मिनटों में ही भूकंप आने की खबर पूरे शहर के साथ जनपद और क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन


भयभीत लोग परिचितों और रिश्तेदारों की कुशलता मोबाइल से जानने लगे। भूकंप के झटकों के दौरान नगर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सरकारी कार्यालयों से भी कर्मचारी ऑफिसों से बाहर निकल आए। हरेक भूकंप के बारे में भी जिक्र करते रहे। खालापार में दिलशाद के मकान की दीवार में दरार पड़ गई। उधर, जनपद के कसबा मोरना, जानसठ, खतौली, बुढ़ाना, शाहपुर, चरथावल, तितावी, पुरकाजी, बरला, छपार, भोपा, मंसूरपुर आदि कसबों में भी भूकंप के झटके आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने बताया कि अभी तक जनपद में भूकंप से जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर इसकी जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed