{"_id":"5eef9f8a8ebc3e43230f883d","slug":"people-stayed-in-homes-in-complete-lockdown-muzaffarnagar-news-mrt4875348159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को सफर रहा सम्पूर्ण लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को सफर रहा सम्पूर्ण लॉकडाउन
विज्ञापन
संपूर्ण लॉकडाउन पर चरथावल की राजीव मार्किट बंद
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्पूर्ण लॉकडाउन में घरों में ही रहे लोग
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन के सम्पूर्ण लॉकडाउन के निर्णय का जनता ने दूसरे रविवार को भी तरह पूरी समर्थन किया। शहर से लेकर कस्बे, देहात में भी लोग न तो सड़कों पर निकले और न ही किसी प्रकार की आवाजाही की। शिवचौक, भगत सिंह रोड, मीनाक्षी, प्रकाश चौक पर सन्नाटा छाया रहा।
जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। शहर की 16 कालोनियों से मरीज सामने आने और इन कालोनियों की गलियां सील होने से नगर में दहशत का वातावरण बना हुआ है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के कहने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जून माह के सभी रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। गत रविवार से यह व्यवस्था लागू हुई थी। इस रविवार को भी शिवचौक हो या मीनाक्षी चौक, नईमंडी हो या खालापार, गांधी कालोनी हो या भगत सिंह रोड, कच्ची सड़क और लद्दावाला सभी जगह पूरी तरह बंद रहा। सूर्य ग्रहण को लेकर भी लोग घरों में रहे। प्रकाश चौक, शिव चौक और महावीर चौक पर पुलिसकर्मी बैठे नजर आए। दिन में दवा, सब्जी, चाय सभी प्रकार की दुकानें बंद रही। जनता का प्रशासन को पूरा समर्थन मिला। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम दीपक कुमार ने बंद की स्थिति को देखा। अधिकारी पूरे दिन शहर और देहात में भ्रमण पर रहे।
सख्ती से कराया पालन
चरथावल। पुलिस ने चरथावल एवं देहात में संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराया। कस्बे के बाजार कलां, बस स्टैंड, रोहाना बस स्टैंड, शिव मूर्ति, राजीव मार्केट आदि पूरी तरह बंद रहे। अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने वाले वाहनों के चालान किए गए। चरथावल-थानाभवन मार्ग पर पुलिस ने जनपद की सीमाओं पर पूरी तरह नाकेबंदी रखी। इमरजेंसी छोड़कर किसी वाहन को बैरियर पार करने की इजाजत नहीं दी गई। एसओ सूबे सिंह, एसएसआई प्रमोद गिरी, उप निरीक्षक रणपाल सिंह, योगेंद्र चौधरी, कुटेसरा प्रभारी सुरेंद्र राव, दधेडू प्रभारी राजकुमार सिंह और बिरालसी चौकी पर संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहें।

मीरापुर में बाजार में मौजूद पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

लॉकडाउन में सूना पडा नगर का जानसठ फ्लाईओवर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन