फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People of various organizations mourn the demise of the BJP leader

विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया

Wed, 07 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
People of various organizations mourn the demise of the BJP leader
रामपाल सिंह पुंडीर (फाइल फोटो) - फोटो : DEVBAND
देवबंद। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर के आकस्मिक निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली के आवास पर शोकसभा में पुंडीर के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिकंदर अली ने कहा रामपाल सिंह पुंडीर ने आजीवन धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता की सेवा की । अजय सिंह रावत ने कहा रामपाल पुंडीर ने सदैव जनहित को प्राथमिकता देने का काम किया है। शोकसभा में फारुख अली, हाजी जिंदा हसन, हुसनैन गौड़, हसीन अंसारी, वसीम मलिक, कैसर हयात, इमरान गौड़, अरशद अंसारी, साबिर प्रधान, प्रवेज कुरैशी, मुर्सलीन गुर्जर, अबू नासिर, बबलू कलाल आदि रहे। कांग्रेस कमेटी के नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी के बैरून कोटला आवास पर शोकसभा में भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसमें ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, लईक अंसारी, नेता मजाहिर हसन, डॉ. विश्वनाथ गौतम, राहत खलील आदि रहे। गांधी कॉलोनी में शोकसभा में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने भी भाजपा नेता पुंडीर के निधन पर शोक जताया। इसमें किसान व व्यापारी नेता मनोज सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed