फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People of two villages face to face in the dispute of laying pipes

पाइप डालने के विवाद में दो गांव के लोग आमने-सामने

Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
People of two villages face to face in the dispute of laying pipes
मामला बढ़ता देख पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काम को रुकवाया
विज्ञापन

दोनों गांव के प्रधानों ने एसडीएम जीत सिंह राय के सामने रखा पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पानी निकासी के लिए दूसरे गांव के तालाब में पाइप डालने को लेकर दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काम को रुकवाया। दोनों गांव के प्रधानों ने एसडीएम जीत सिंह राय के सामने अपना पक्ष रखा।
नगलारूद्ध के प्रधान मोहम्मद शमी ने एसडीएम जीत सिंह राय को बताया कि उनके गांव में जल भराव रहता है। उन्होंने बीडीओ शमा सिंह से जल भराव की समस्या से निदान दिलाने की मांग की थी। बीडीओ ने पाइप ग्रामीणों से मंगाने की बात कही थी। पाइप आने के बाद बीडीओ ने मजदूरों को भेजकर सड़क खुदवा दी। सड़क खोदे जाने की सूचना पर वाजिदपुर खुर्द के प्रधान दिनेश कुमार ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध किया। मामला बढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

उधर, वाजिदपुर खुर्द के प्रधान दिनेश कुमार ने एसडीएम जीत सिह राय से मिलकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि उनके गांव में एक ही तालाब है। तालाब पहले से ही ओवर फ्लो है। एसडीएम जीत सिंह राय ने बीडीओ शमा सिंह को निर्देशित किया कि इस प्रकार दूसरे गांव में पानी नहीं छोड़ा जा सकता। यदि पानी की समस्या है तो वह अपने तालाब में छोड़े। यदि तालाब छोटा पड़ रहा है तो दूसरी जगह तलाश कर तालाब बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed