फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People living in the lower area warned to move

बुढ़ाना के नालों की सफाई का निरीक्षण किया

Sat, 15 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
People living in the lower area warned to move
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 14द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में बुढ़ाना कस्बे की गहरी बस्ती में सफाई करवाते ईओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हटने की चेतावनी दी
विज्ञापन

बुढ़ाना। बरसात व हिंडन नदी का जल स्तर बढ़ने को लेकर अधिशासी अधिकारी ने कस्बे के सभी नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। हिंडन नदी किनारे निचले क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को वहां से हटने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि कस्बे के सभी नालों व नालियों की निरंतर सफाई का अभियान जारी है।

अधिशासी अधिकारी ओमगिरि शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ हिंडन नदी किनारे निलचे क्षेत्र में रहने वाले परिवारों की बस्ती में पहुंचे। उन्होंने बस्ती वालों को बताया कि बरसात के कारण हिंडन नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। दिन अथवा रात में किसी भी समय बढ़ता हुआ जल स्तर उनके लिए गहरा संकट पैदा कर सकता है। उन्होंने हिंडन नदी किनारे गहरे में बसे लोगों को वहां से हटने की चेतावनी दी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें पहले भी नोटिस दिए जा चुके है। हिंडन नदी किनारे गहरे में बसने वाले परिवार के लोग लापरवाही कर रहे है। उन्होंने बताया कि वाड़ॱर नं. 16 में नाले व नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में जल भराव की समस्या न होने पाए इसी को लेकर अधिशासी अधिकारी ने नाले व नालियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed