फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People laying eyelids in the service of Kanwariyas

कांवड़ियों की सेवा में पलक पांवडे़ बिछा रहे लोग

Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
People laying eyelids in the service of Kanwariyas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़ियों की सेवा में शहर की जनता ने पलक पांवड़े बिछा दिए हैं। भोजन, चाय, मेडिकल सेवा के शिविर लगातार खुलते जा रहे हैं।
अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल ने आनंद भवन मार्केट में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शुभारंभ पर यज्ञ में बाबूराम पाल, मोहित संगल, कशिश गोयल, संजय मित्तल, मनीष गर्ग, अमित गर्ग शामिल रहे। शिविर के संचालन में ओम प्रकाश मिश्रा, अमित तिवारी, अमित मित्तल, बिजेंद्र वर्मा, शुभम तायल, योगेश कश्यप, विशाल वर्मा, रिषभ कौशिक, मयंक त्यागी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कच्ची सड़क स्थित कल्याणकारी शिव मंदिर में कांवड़ियों के लिए कांवड़ शिविर का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, विजय वर्मा जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा ने मंदिर में भगवान शंकर की आरती कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में भंडारा, दवाई, रहना एवं जल की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। कार्यक्रम में प्रदीप, विजय कपूर, मंगतराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की रोड पर कंबल कारखाने के बराबर कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल ने किया। कार्यक्रम में भीष्म धीमान, मुकेश धीमान, शेरपाल पांचाल आदि रहे।
नगर पालिका इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने विशाल कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। दंडी स्वामी महादेव आश्रम से महेश चैतन्य महाराज एवं स्वामी यशवीर महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल मौजूद रहे।

राष्टीय हिंदू शक्ति संगठन के कांवड़ शिविर का शुभारंभ स्वरूप प्लाजा रुड़की रोड पर हुआ। मुख्य अतिथि यति नर सिंह नंद गिरी महा मंडलेश्वर महंत पंच दशनाम जूना अखाड़ा रहे। उद्यमी भीम सैन कंसल, सरिता शर्मा अरोरा, राष्टीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन प्रमोद जैन समाज सेवी रहे। कार्यक्रम में प्रवीण जैन, विपिन शर्मा, सुनील वर्मा, सोनू माहेश्वरी, अमरीश शर्मा, राजकुमार गर्ग, मनोज शर्मा, कन्हैया शर्मा, संजीव मलिक, अंकित पाल, संजीव शर्मा, ठाकुर अनुराग, जगदीश मोदी, राजू जैन, प्रमोद वर्मा, सरदार जागन सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, श्याम वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed