{"_id":"64838191d8cbc2c7ad03f564","slug":"people-kicking-priyanal-the-water-cooler-got-damaged-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1495-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पेयजल को तरस रहे लोग, खराब पड़े वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पेयजल को तरस रहे लोग, खराब पड़े वाटर कूलर
विज्ञापन
- शहर की नवीन मंडी स्थल में 15 में से 13 वाटर कूलर खराब
- चरथावल नगर पंचायत में एक भी वाटर कूलर सही नहीं
अमर उजाला टीम
मुजफ्फरनगर। गर्मी लोगों को झुलसा रही है। पेयजल की जरूरत और खपत बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लगवाए गए वाटर कूलर खराब है। पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए अभी तक ठोस प्रयास भी नजर नहीं आए हैं।
मुजफ्फरनगर शहर स्थित नवीन मंडी स्थल पर लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। 15 में से 13 वाटर कूलर मात्र शोपीस साबित हो रहे हैं। जिले भर के लोगों का यहां आवागमन रहता है। गुड़ एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया कि उनकी तरफ से कई पत्र मंडी समिति और उच्चाधिकारियों को लिखे जा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गुड़ खांडसारी मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि मंडी में 15 में से केवल दो वाटर कूलर ही चल पा रहे हैं।
10 नए वाटर कूलर की डिमांड की है : सचिव
मंडी समिति सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि छह वाटर कूलर जर्जर हो चुके हैं। सात वाटर कूलर हमने ठीक कराए हैं। कुछ संस्थाओं की ओर से लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
चरथावल में सारे वाटर कूलर खराब
चरथावल कस्बे में नौ वाटर कूलर लगे हुए है। सभी खराब पड़े है। चेयरमैन इस्लामुद्दीन ने बताया कि पिछली पत्रावली का अवलोकन किया जा रहा है। यदि गारंटी में है तो संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजकर ठीक कराया जाएगा, अन्यथा रिपेयर संबंधी कार्य का इस्टीमेट बनवाकर टेंडर कराया जाएगा। बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हो चुका है।
पुरकाजी में भी नहीं मिल रहा पानी
पुरकाजी कस्बे में छह वाटर कूलर हैं। इनमें से पुराने हाईवे और थाने के बाहर लगा वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़े हुए है। ईओ सुरजीत कुमार का कहना है कि खराब पड़े वाटर कूलर जल्द ही ठीक करा दिए जाएंगे।
हाईवे निर्माण से हटवाने पड़े
जानसठ नगर पंचायत में छह वाटर कूलर लगावाए गए थे, जिनमें से तीन ठीक हैं। ईओ विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि तीन वाटर कूलर को पानीपत खटीमा राजमार्ग के निर्माण की जद में आने से हटवाना पड़ा है।
इंटर कॉलेज के पास का वाटर कूलर खराब
मीरापुर कस्बे में आठ वाटर कूलर लगे हुए हैं। इनमें से सुखनलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के पास लगा वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़ा है। आसपास के क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती है।
हाल-बेहाल, बढ़ी पेयजल की परेशानी
खतौली नगर में पालिका की ओर से 15 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इनमें से आठ वाटर कूलर खराब है, जिस कारण राहगीरों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगवाए गए थे।
भोकरहेड़ी में दोनों वाटर कूलर खराब
भोकरहेड़ी नगर पंचायत में दो वाटर कूलर लगाए गए थे। दोनों ही बंद पड़े है। एक वाटर कूलर बाजार और दूसरा नगर पंचायत कार्यालय में लगाया गया था।
एक वाटर कूलर
सिसौली नगर पंचायत की पट्टी चौधरान में लगाया गया वाटर कूलर खराब पड़ा है। कस्बे में 12 वाटर कूलर लगवाए गए थे। 11 ठीक है। वाटर कूलर लगवाए जाने का मामला शिकायतों में घिरा रहा।