फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People distressed by humidity; no relief from rain.

Muzaffarnagar News: उमस से लोग बेहाल, बारिश से नहीं मिली राहत

Sun, 05 Jul 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
People distressed by humidity; no relief from rain.
मुजफ्फरनगर। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच 5.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बावजूद उमसभरी गर्मी रही। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बावजूद जिले में उमसभरी गर्मी का असर बना रहा।
विज्ञापन

कचहरी के मुख्य गेट सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर जलभराव देखा गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर पानी भरने से यातायात धीमा हो गया और पैदल चलने वालों को भी मुश्किल हुई। स्थानीय प्रशासन को जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है। यह अनुमान किसानों और आम जनता के लिए राहत भरा हो सकता है।

--
गन्ने और चारे के लिए लाभकारी
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बारिश फसलों के लिए लाभकारी है। विशेषकर धान और अन्य खरीफ फसलों को इससे सिंचाई में मदद मिलेगी। गन्ने की फसल को बारिश से लाभ होगा। सब्जी के किसानों को खेतों से पानी निकाली की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। बेल वाली फसलों को खेत में पानी भर जाने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed