फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People disappointed due to not having a green park in Charathaval

चरथावल में हरा भरा पार्क नहीं होने से लोग मायूस

Thu, 04 Jun 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
People disappointed due to not having a green park in Charathaval
चरथावल में हरा भरा पार्क नहीं होने से लोग मायूस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे में हरा भरा पार्क नहीं होना लोगों को मायूसी देता है। मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग और रोहाना मार्ग पर सड़कों के किनारे पड़ी कूड़िय़ों के बीच लोगों को मॉर्निंग वाक करना पड़ता है।
करीब 35 हजार के आबादी वाले कस्बा चरथावल में पार्क का नहीं होना लोगों को खलता है। नगर पंचायत ने सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइटों में करोड़ों रुपये खर्च किए, मगर किसी पार्क को बनाने में सार्थक प्रयास नहीं हुआ। चरथावल से रोहाना मार्ग और मुजफ्फरनगर एवं थानाभवन मार्ग पर दोनों किनारों पर पड़ी कूड़ियां दुर्गंध फैलाती है। कहीं भी छायादार पेड़ दूर दूर तक नजर नहीं आते। लकड़ी कारोबारी इरशाद त्यागी कहते हैं कि पर्यावरण संतुलन के लिए बच्चों और लोगों के लिए पार्क होना आवश्यक है। एलआईसी चेयरमैन क्लब मेंबर अजय कंसल, मेडिकल व्यवसायी संदीप कुमार और भट्ठा कारोबारी अमित सिंघल बताते हैं दिनभर की थकान और तनाव को दूर करने के लिए वह रोजाना घूमते हैं। परंतु पार्क तो दूर मुख्यमार्ग पर पड़ने वाली गंदगी मुश्किल बढ़ाती है। नियमित वॉक करने वाली गृहिणि अंजलि और अंजू सिंघल को पार्क की कमी खलती है। कहती हैं कि इस तरफ किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
हरे भरे पार्क के निर्माण के लिए शासन में कई मर्तबा प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन कस्बे में जमीन का अभाव होने से अभी यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई। कस्बे में हरा भरा और सुंदर पार्क बनवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। सड़कों पर कूड़िय़ों को हटवाने में कस्बे की राजनीति आड़े आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र त्यागी चेयरमैन नगर पंचायत चरथावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed