फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People created uproar over mother's death

जच्चा की मौत पर लोगों ने किया हंगामा

Sat, 16 May 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
People created uproar over mother's death
जच्चा की मौत पर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। प्रसव के बाद जच्चा की मौत हो गई, जबकि उसका शिशु बिल्कुल स्वस्थ है। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई ने हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानसठ के गांव काटका निवासी शाजिद की पत्नी हुसैनजहां को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर हुसैनजहां ने शिशु को जन्म दिया, लेकिन शिशु को जन्म देने के बाद जच्चा की हालत बिगड़ गई। परिजन जच्चा को लेकर जिला अस्पताल के लिए चले गए। रास्ते में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना मिलते ही जिला शामली के थाना झिंझाना के गांव अजीजपुर निवासी मायके वाले गांव काटका में पहुंचे। मायके वालों ने हुसैनजहां की मौत को लेकर हंगामा कर दिया। महिला के भाई सद्दाम ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या की है। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा का कहना है कि मृतका के भाई सद्दाम की ओर से हत्या की तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू की जा रही है। फिलहाल मृतका का शिशु स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed