फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People craving for pure drinking water due to the delay of Jal Nigam

जल निगम की लेटलतीफी से शुद्ध पेयजल को तरसे लोग

Wed, 29 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
People craving for pure drinking water due to the delay of Jal Nigam
लच्छेड़ा में पेयजल टंकी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- चार साल बाद भी लच्छेड़ा में घरों तक नहीं पहुंच सका है पानी
विज्ञापन

- एक हजार ग्रामीणों को कनेक्शन दे दिए गए, लेकिन नहीं पानी नहीं मिला
- ओवरहेड टैंक से पानी छोड़ते ही पाइप हो जाते हैं लीकेज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लच्छेड़ा गांव में करोड़ों रुपये की लागत से टंकी का निर्माण कराया गया। जल निगम की लेटलतीफी के कारण योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। गांव में कनेक्शन भी बांट दिए गए, लेकिन पानी की एक बूंद भी नहीं मिली है। पानी छोड़ते ही पाइप लीकेज हो जाते हैं।
ग्राम प्रधान कुलदीप का कहना है कि चार वर्ष पूर्व ग्रामीणों को स्वच्छ जल आपूर्ति के उद्देश्य से गांव में टंकी का निर्माण कराया गया था। पूरे गांव में लाइन बिछाई गई है। करीब एक हजार ग्रामीणों को कनेक्शन भी दे दिए गए, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक टंकी का पानी ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंचा है। जब कभी टंकी से पानी छोड़ जाता है तो कई जगह लीकेज हो जाते हैं।
विज्ञापन

----------------------------
ठेकेदार का दावा, एक माह में सब होगा ठीक
विभाग के ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में कनेक्शन दे दिए गए हैं। अगले एक महीने में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर टंकी का पानी ग्रामीणों तक के घर तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीण विजयपाल का कहना है कि गांव के बराबर से काली नदी बह रही है, जिस कारण गांव का पानी प्रदूषित हो गया है। टंकी निर्माण से ग्रामीणों के मन में स्वच्छ पेयजल की उम्मीद जगी थी, लेकिन वह अभी तक पूरी नहीं हुई है।
ग्रामीण प्रह्लाद सिंह का कहना है कि उन्होंने स्वच्छ पानी की आशा में घर में कनेक्शन तो ले लिया है, लेकिन अभी तक उनके घर में एक बूंद पानी नहीं आया है। ग्रामीणों को विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है।
ग्रामीण कृष्णपाल सिंह का कहना है कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करके टंकी का निर्माण करा दिया है। विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक इसे पूरी तरह से स्वच्छ पेयजल हेतु संचालित नहीं किया गया है।
ग्रामीण सोहनवीर का कहना है कि गांव में टंकी से जलापूर्ति जल्दी से जल्दी होनी चाहि। ताकि ग्रामीण प्रदूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बच सकें।
संदीप चौधरी का कहना है कि विभाग सब तैयारी होते हुए भी जलापूर्ति में देरी कर रहा है। इससे ग्रामीण अपने निजी खर्च पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं। गांव में स्वच्छ पेयजल के लिए सबमर्सिबल की संख्या बढ़ रही है, जिससे पानी का अधिक दोहन हो रहा है।

--------------------------------
शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा हमें करें कॉल
आपके घरों तक अगर शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच रहा है। ओवरहेड टैंक का लाभ नहीं मिला। कनेक्शन दिया गया है, लेकिन पानी अब तक नहीं पहुंचा तो हमसे मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed