फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People are troubled due to traffic jam at Meenakshi Chowk due to e-rickshaws.

Muzaffarnagar News: ई रिक्शाओं के कारण मीनाक्षी चौक पर जाम लगने से लोग परेशान

Wed, 18 Feb 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
People are troubled due to traffic jam at Meenakshi Chowk due to e-rickshaws.
मीनाक्षी चौक पर सड़क पर खड़ी ई रिक्शा व टेंपो, फोटो संवाद - फोटो : कामता प्रसाद इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बना सीसीटीवी कंट्रोल रूम।
मुजफ्फरनगर। नगर के मीनाक्षी चौक से मेरठ रोड पर जाने के लिए दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई रिक्शाओं के सड़क पर खड़ी कर लोगों को बैठाना परेशानी का सबब बना है। यह सब देखने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नही कर रही है। मंगलवार दोपहर में यहां पर काफी देर तक जाम लगा।
विज्ञापन


मीनाक्षी चौक नगर का व्यस्ततम चौराहा है। यहां से रोजाना सैकड़ों चौपहिया, दुपहिया वाहन व पैदल राहगीर आते जाते हैं। शहर से बाहर जाने के लिए अधिकांश लोग इसी चौराहे से जाते हैं। चौराहे पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस भी तैनात रहती है। पुलिस का ध्यान चौराहे पर जाम न लगने पर रहता है जबकि चौराहे पर मेरठ जाने वाले मार्ग पर अधिकांश जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

यहां पर मेरठ रोड पर जाने के लिए ई रिक्शा चालक अपने रिक्शाओं को खड़ा करते हैं। उनमें लोगों को बैठाते हैं। रिक्शाओं को सड़क किनारे खड़ा किया जाता है। इससे सड़क संकरी होती है और इससे वहां जाम लग जाता है। यहीं पर ढाबों के सामने दोपहिया वाहन भी खड़े रहते हैं। मंगलवार को भी जाम के हालात रहे। राहगीर सरताज, विजय ने जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed