फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Peaceful elections in 65 co-operative societies

65 सहकारी समितियों में शांतिपूर्वक हुआ चुनाव

Wed, 31 Jan 2018 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Peaceful elections in 65 co-operative societies
जीत के बाद जश्न मनाते सभापति के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले की 65 सहकारी समितियों में सभापति और उपसभापति का चुनाव संपन्न हो गया। सभी समितियों में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं में भारी गहमागहमी रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी समिति में दीपक कुमार सभापति, रविंद्र कुमार उपसभापति चुने गए। यहां बबीता देवी, बबली, शत्रुघ्न, कुलदीप सैनी, कपिल कुमार, सुधीर कुमार, पूनम जैन संचालक बने।  
विज्ञापन


जैन इंटर कॉलेज कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी ऋण समिति सुनील शर्मा सभापति, अजय अग्रवाल उप सभापति, सतेंद्र तोमर बैंक प्रतिनिधि चुने गए। जनता इंटर कॉलेज वेतनभोगी सहकारी ऋण समिति लच्छेड़ा में लोकेंद्र सिंह सभापति और रघुवर दयाल उपसभापति चुने गए। गोरधन सिंह और बिजेंद्र सिंह को बैंक प्रतिनिधि चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल समेत दूधली और बिरालसी समितियों में निर्विरोध सभापति चुने गए। तीनों समितियों में एक-एक नामांकन पत्र दाखिले होने के कारण कुबेरदत्त त्यागी, अमित पुंडीर और नेत्रपाल को विजयी घोषित किया गया। विभिन्न समितियों में प्रतिनिधि चुने गए। 

चरथावल समिति पर चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार के समक्ष निर्धारित समय में सभापति पद के लिए कुबेरदत्त त्यागी का सिर्फ एक परचा दाखिल हुआ। कांति देवी दहचंद ने उपसभापति पद के लिए नामांकन किया। दोनों को निर्विरोध चुना गया। वहीं, जिला सहकारी बैंक के लिए मौ. फाजिल, मासूम अली, मामचंद, राजेंद्र और प्रहलाद को प्रतिनिधि चुना गया। क्रय विक्रय समिति के लिए विजेंद्र त्यागी, वसीउद्दीन और इंद्रपाल को निर्विरोध प्रतिनिधि चुना गया।

जबकि जिला सहकारी विकास संघ के लिए प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव में शिवराज कसौली ने मदन मोहन को छह मतों से हराया। बिरालसी समिति पर अमित कुमार बिरालसी सभापति और सुधीर कुमार भमेला उप सभापति के लिए निर्विरोध चुने गए। जिला सहकारी बैंक के लिए सोमपाल, रमेश, जितेंद्र, अनिल, सतीश और रणधीरा प्रतिनिधि चुने गए।

जिला सहकारी विकास संघ के लिए भूपेंद्र और तेल्लू, क्रय विक्रय समिति के लिए तैय्यब, कुलदीप, चंद्रपाल, जुल्फिकार, राजकुमार और जोगेंद्र एवं इफ्को प्रतिनिधि अमित कुमार एवं टैक्सटाइल कानपुर के लिए साधु सिंह को चुना गया। दूधली समिति में बलवाखेड़ी के नेत्रपाल सिंह सभापति एवं ज्ञानवती दूधली को उप सभापति निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा विभिन्न समितियों में प्रतिनिधियों का चयन किया गया। 

सिकरेडा में अवतार सिंह जीते 
मीरापुर। संभलहेडा की साधन सहकारी समिति के सभापति पद पर शीला देवी, भुम्मा में पप्पू गुर्जर, कासमपुर खोला में अमित कुमार, मुझेडा सादात में राजू निर्विरोध चुने गए, जबकि गांव सिकरेडा में हुए मतदान में अवतार सिंह जीते। शांति व्यवस्था के लिए मीरापुर और रामराज पुलिस सक्रिय रही। 

शाहपुर में सुधीर सभापति बने 
शाहपुर। शाहपुर साधन सहकारी समिति पर सभापति व उपसभापति के संपन्न हुए चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र सिंह के समर्थक सुधीर कुमार सभापति व केशोराम सैनी उप सभापति निर्विरोध चुने गए।

सौरम में बीना देवी सभापति, कसेरवा निवासी लाला उपसभापति चुने गए। पलड़ी साधन सहकारी समिति में रामपाल सैनी सभापति व नीलम देवी उपसभापति चुने गए। साधन सहकारी समिति काकड़ा में रसूलपुर की कमलेश सभापति व काकड़ा के सुरेंद्र कुमार उपसभापति, कुटबी साधन सहकारी समिति में राजकुमार सिंह सभापति व हरपाल सिंह उपसभापति चुने गए। 

राहुल निर्विरोध चुने गए 
भौराकलां। भौराखुर्द साधन सहकारी समिति के सभापति का चुनाव निर्विरोध हुआ। भौराखुर्द निवासी राहुल निर्विरोध सभापति व भौराकलां के महक सिंह उप सभापति घोषित किए गए। 

पहली बार महिला उपसभापति बनी 
रोहाना। किसान सेवा सहकारी समिति बहेड़ी में संजीव भारद्वाज सभापति और विमला उपसभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह ने बताया कि समिति में प्रथम बार उपसभापति के पद पर महिला चुनी गई। 

आजाद ने कमलेश को एक वोट से हराया 
छपार। किसान सेवा सहकारी समिति बसेड़ा में सभापति के चुनाव में आजाद ने कमलेश को एक वोट से हराया। रेई व बढेड़ी समिति में मनोज त्यागी व ललिता निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी विनय त्यागी ने बताया कि बसेड़ा में आजाद सभापति, श्रीपाल उप सभापति चुने गए।

जिला सहकारी बैंक में दौलतराम, मंसूर, राजकली, विकास कुमार, सुमित पंवार का डेलीगेशन हुआ। डीसीडीएफ के लिए चंद्रवीर सिंह व जगवीर और क्रय-विक्रय के लिए ओमकार, अंकित, गजेंद्र व नियाज मोहम्मद, प्रतिभा, मांगेराम,राजेश, घसीटू चुने गए। सहकारी संघ छपार मेें प्रमिला, ज्ञान कुमार, बढेड़ी साधन सहकारी समिति में ललीता सभापति व अजबसिंह को उपसभापति निर्विरोध चुने गए। रेई साधन सहकारी समिति में मनोज त्यागी को सभापति व उपसभापति राकेश शर्मा निर्विरोध चुने गए। 

भोपा में ओमपाल सभापति बने 
भोपा। भोपा समिति पर ओमपाल सिंह धीराहेड़ी सभापति और रहकड़ा की ऊषा शर्मा उपसभापति बने। सीकरी ( सिकंदरपुर) में मास्टर राजीव कुमार सभापति और उपसभापति ओमवीर सिंह चुने गए। गादला में सभापति अनिल कुमार उप सभापति पंकज बने। 

पुरकाजी। संचालक पद के चुनाव के बाद मंगलवार को समिति के सभापति व उपसभापति पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें पुरकाजी किसान सेवा सहकारी समिति पर महीपाल सिंह गुर्जर धमात को निर्विरोध सभापति व सुरेन्द्र राठी को उपसभापति व ग्राम खाईखेड़ी सहकारी समिति पर ब्रजपाल त्यागी को सभापति व सविता को उप सभापति चुना गया।

इसके अलावा ग्राम शेरपुर सहकारी समिति पर हुए चुनाव में सरदार सुब्बा सिंह ने नौ मतों में से पांच मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी भजन सिंह को एक मत से हराकर सभापति पद पर कब्जा कर लिया। यहां पर उप सभापति पद पर मुकेश कुमार को निर्विरोध चुना लिया गया। चुने गए प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाई बांटकर फूल मालाओं से स्वागत कर खुशी का इजहार किया।


बैंक के चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त 
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त हो गया है। शासन ने एआर कोआपरेटिव प्रदीप सिंह को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। प्रदीप सिंह ने बताया कि वह बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed