{"_id":"682cd8b0636fd61ae50f0a4d","slug":"payment-made-without-installing-open-gym-in-the-park-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-146061-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पार्क में ओपन जिम स्थापित कराए बिना कर दिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पार्क में ओपन जिम स्थापित कराए बिना कर दिया भुगतान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पालिका में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व कंपनी को भुगतान करने के बावजूद पार्क में ओपन जिम की स्थापना नहीं कराई गई। मामला खुला तो रातो-रात पार्क में भराव कर फाउंडेशन तैयार कर दिया गया।
नगर सृजन योजना के तहत नगरीय निकायों के नव विस्तारित क्षेत्रों में विकास के लिए अलग से बजट जारी किया जा रहा है। योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्राप्त धनराशि से विकास कराया जाना था। पांच मार्च 2024 को पालिका निर्माण विभाग की ओर से नव विस्तारित क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण के साथ ही ओपन जिम की स्थापना के लिए 18 विकास कार्यो के टैंडर निकाले गये थे।
इनमें वार्ड 21, 22 और 35 के पांच स्थानों सहित गांधीनगर रामप्यारी पार्क और हरिवृन्दावन सिटी दरोगा पार्क पर ओपन जिम लगाए जाने थे। वार्ड 21 में सभासद रजत धीमान के प्रस्ताव पर दक्षिणी रामपुरी में ओपन जिम की स्थापना करने का कार्य भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
इसके लिए निर्माण विभाग ने 6.79 लाख रुपये का बजट तैयार किया था। आश्चर्य की बात यह है कि प्रस्तावित स्थान पर ओपन जिम लगाए बिना ही ठेकेदार फर्म को पूर्ण भुगतान कर दिया गया।
वार्ड 21 सभासद रजत धीमान का कहना है कि उनके वार्ड के स्थान पर ओपन जिम कहीं ओर लगा दिया गया। चेयरपर्सन से मामले की शिकायत करेंगे। आरोप लगाया कि पालिका निर्माण विभाग ने ओपन जिम स्थापना के लिए रातों-रात फाउंडेशन तैयार कराए हैं।