फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Payal Maheshwari reached the police station, police asked for documents

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - थाने पहुंची पायल माहेश्वरी, पुलिस ने मांगे दस्तावेज

Sat, 23 Mar 2024 03:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 03:48 PM IST
विज्ञापन
Payal Maheshwari reached the police station, police asked for documents
- पुलिस की मदद करने का आश्वासन दिया, छह घंटे तक की गई पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माफिया संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी ने गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस की मदद करने का आश्वासन दिया है। इसी के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने पायल माहेश्वरी की गिरफ्तारी पर स्टे जारी किया था। शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंची पायल माहेश्वरी से पुलिस ने छह घंटे तक पूछताछ की। उससे कुछ कागजात मांगे गए , जिन्हें शनिवार को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

नई मंडी कोतवाली में व्यापारी मनीष ने संजीव जीवा व उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी सहित नौ लोगों के खिलाफ रंगदारी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। पायल महेश्वरी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए पायल माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। उसे सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया था। सुप्रीम कोर्ट ने स्टे कर पुलिस की जांच में पायल को मदद करने की शर्त लगाई थी।
विज्ञापन

आदेश दिया था कि वह पुलिस को जांच में सहयोग करे। इसी के चलते बृहस्पतिवार को भी पायल कुछ समय के लिए सिविल लाइन थाने पहुंची थी। पुलिस ने उससे पैन कार्ड, कारोबार, घर का खर्च चलाने का साधन व प्रोपर्टी से संंबंधित कागजात मांगे थे और शुक्रवार को आने को कहा था। शुक्रवार को पायल अपने अधिवक्ता के साथ सिविल लाइन थाने पहुंची, लेकिन दस्तावेज लेकर नहीं गई। उसे दस्तावेज लेकर शनिवार को पुन: आने के लिए कहा गया है। पुलिस ने पायल से लगभग छह घंटे तक गैंगस्टर सहित उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों के बारे में भी पूछताछ की। एसपी सिटी सत्य नारायण ने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed