फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pay the farmers on time

समय पर ऋण अदा करें किसान

Sat, 28 Nov 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pay the farmers on time
समिति की वार्षिक बैठक में लेखे-जोखे की जानकारी देती प्रबंध निदेशक रविता देवी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
समय पर ऋण अदा करें किसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सहरावत ने किसानों को समय पर ऋण जमा करने की अपील की। कहा कि समय पर ऋण अदा करने पर किसान को तीन प्रतिशत ब्याज में छूट मिलेगी।

किसान सेवा सहकारी समिति लि. बुढ़ाना की शनिवार को वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। जिसमें समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सहरावत ने कहा कि समिति से लिए हुए ऋण को समय पर जमा करें। ऋण समय पर जमा करने पर ही किसान उसका लाभ उठा सकता है। मौके पर समिति की प्रबंध निदेशक रविता देवी ने समिति का वार्षिक लेखा-जोखा पढ़कर सुनाया। किसानों ने समिति के अध्यक्ष से खेती संबंधी सभी कीटनाशक दवाई तथा इफ्को कंपनी केे समस्त उत्पाद समिति पर उपलब्ध करवाने की मांग की। बैठक में बिटावदा के पूर्व प्रधान सतपाल, प्रतोष त्यागी, सुबोध त्यागी व संजय सहित समिति के संचालक यशपाल सिंह, महेंद्र सिंह, आसफाक खां, बिंदर, ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed