फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pawti's elder dies in Noida, uproar in the village on reaching the dead body

पावटी के बुजुर्ग की नोएड़ा में मौत, शव पहुंचने पर गांव में हंगामा

Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pawti's elder dies in Noida, uproar in the village on reaching the dead body
मुजफ्फरनगर, चरथावल। दो दशक से पौत्र के पास रह गए पावटी निवासी बुजुर्ग की मौत हो गई। शव गांव पहुंचा, तो मृतक के दूसरे बेटे ने पिता की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पुहंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के बद पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

पावटी खुर्द निवासी सियाराम (95) पिछले 20 सालों से नोएड़ा में पौत्र मोहित कुमार पुत्र धर्मवीर के पास रहता था। फिलहाल बीमार होने के कारण उनका इलाज नोएडा के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार रात्रि में उनकी मौत हो गई। बाबा की इच्छा के अनुरूप पौत्र मोहित उनके शव को लेकर पावटी पहुंचा। तभी उनके दूसरे बेटे और परिजनों ने शव के पास खड़े होकर फोटो खिचवाने शुरू कर दिए। गांव में रह रहें बेटे ने पिता की मौत को स्वाभाविक होने पर शक जताया। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। कुटेसरा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव देर शाम परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया म़ृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed