फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Patients forced to get corona examined even in normal fever

सामान्य बुखार में भी कोरोना की जांच कराने को विवश मरीज

Thu, 10 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Patients forced to get corona examined even in normal fever
जिला चिकित्सालय में हेल्प डेस्क पर ईलाज को पहुचें लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सामान्य बुखार में भी कोरोना की जांच कराने को विवश मरीज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम के चलते जिले में वायरल बुखार लगातार पैर पसार रहा है। हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। जिला चिकित्सालय से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ है। कोरोना के चलते दहशत इतनी है कि सामान्य बुखार से पहले भी चिकित्सक कोरोना का टेस्ट करा रहे हैं।
शहर में स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज अपना उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। इनमें 80 प्रतिशत लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक कुछ लोगों का तो कोरोना टेस्ट करा रहे हैं और कुछ लोगों को सामान्य बुखार के हिसाब से दवा भी दे रहे हैं। सितंबर के माह में प्रति वर्ष बुखार की यही स्थिति होती है। इस बार हालात कुछ ज्यादा खराब है। कोरोना के लक्षण में बुखार और खांसी है। इसके चलते सामान्य बुखार पीड़ितों को भी टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। डॉक्टर इतना डरे हुए हैं कि आम आदमी को सीधे दवा देने से कतरा रहे हैं। हालांकि जिला चिकित्सालय में सभी लोगों का कोरोना का टेस्ट नहीं हो पा रहा है। यहां जो अधिक सस्पेक्टेड है उसी की जांच कराई जा रही है। निजी चिकित्सकों के यहां भी यही हालात है। शहर में अधिकतर फिजिशियन के यहां हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि भीड़ के चलते मरीज का नंबर आना मुश्किल हो रहा है। सुबह से शाम तक नंबर के इंतजार में बैठना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल में बुखार के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस समय प्रतिदिन एक हजार के लगभग मरीज अस्पताल में आ रहे हैं, जिनका समुचित उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

लक्षण वाले मरीज की हो रही कोरोना जांच
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि जिले में बुखार के मरीजों को देखते हुए सभी सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टर प्रतिदिन ओपीडी कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल के मरीजों का उपचार वहीं के स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। विभाग बुखार को लेकर पूरी तरह चौकन्ना है। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी पर कोरोना टेस्ट की सुविधा है। सभी स्थानों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे है। जिले में पर्याप्त मात्रा में रैपिड एंटीजन किट है। रोजाना तीन सौ टेस्ट हो रहे हैं।

महावीर चौक पर कोरोना टेस्टिगं केद्र पर मौजूद लोग।

महावीर चौक पर कोरोना टेस्टिगं केद्र पर मौजूद लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed