फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passion shown in the race, Bharat Mata ki Jai raised

Muzaffarnagar News: जज्बा दौड़ में दिखाया जुनून, भारत माता के लगाए जयकारे

Mon, 11 Aug 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Passion shown in the race, Bharat Mata ki Jai raised
जज्बा दौड़ में लक्की दौड़ प्रतियोगिता के लक्की ड्रा विजेता को पुरस्कृत करते हुए समिति के पदाधिक - फोटो : संवाद
मुजफ्फरनगर। समर्पित युवा समिति की ओर से आयोजित जज्बा दौड़ में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सुबह की वेला में शहर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित दौड में शामिल युवाओं व बच्चों, बड़ों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हौसला बढ़ाया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा।
विज्ञापन

जज्बा दौड़ 11 का शुभारंभ राजकीय मैदान से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल और श्रीमोहन तायल ने केसरिया झंडी दिखाकर किया। हजारों की संख्या में धावक वीर जवानों के सम्मान में नारे लगाते हुए दौड़े। दौड़ जीआइसी मैदान से शुरू होकर मीनाक्षी चौक, शिव चौक, जिला अस्पताल, घास मंडी, अंसारी रोड़, मालवीय चौक, झांसी रानी, प्रकाश चौक से होकर जीआईसी मैदान पर संपन्न हुई। दौड़ के बाद सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के रंग में रंगे हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। टीवी कलाकार हंसवी टांक की नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

लकी ड्रॉ के माध्यम से धावकों को ई-स्कूटर, साइकिल और सूटकेस सहित अनेकों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी सत्यप्रकाश रेशु, संजीव अरोरा, अजय अनेजा, हरीश अरोरा, मनी पटपटिया सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला पुरस्कार
जज्बा दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवाओं में से लकी ड्रा के माध्यम से विजेता चुना गया। बालिका वर्ग में बिलासपुर की वंशिका को स्कूटर और बालक वर्ग में ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के छात्र कार्तिक कश्यप को विजेता घोषित किया गया। जट मुझेड़ा के दिव्यांश को लकी ड्रॉ में एलईडी टीवी मिला। इसके अलावा 15 युवाओं को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया अभिनंदन
आर्यसमाज रोड स्थित डीएवी कॉलेज के बाहर रोटरी क्लब के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर धावकों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान विकास भार्गव, सचिव अंशुल मित्तल,, मोहित कुमार संगल, संदीप गुप्ता, विकास वर्मा, मनोज शर्मा आदि शामिल रहे।
प्रस्तुतियों ने मोहा मन
जज्बा दौड़ प्रतियोगिता के बाद जीआईजी मैदान पर मैजिक डांस एकेडमी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। एकेडमी के संचालक मोहन अरोरा ने बताया कि समर्पित युवा समिति की ओर से सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।

सभी अपने घरों पर फहराएं तिरंगा: राज्यमंत्री
लखनऊ में एक बैठक में शामिल होने के कारण राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल अल सुबह ही राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंच गए थे। उन्होंने दौड़ में शामिल होने आने आए लोगों, बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जज्बा दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाजसेवा की भावना जगाने का एक प्रतीक है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को नमन किया। सभी से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारे त्याग, बलिदान और एकता का प्रतीक है। 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा लहराकर भारत की आन-बान और शान का संदेश दें।

जज्बा दौड़ में लक्की दौड़ प्रतियोगिता के लक्की ड्रा विजेता को पुरस्कृत करते हुए समिति के पदाधिक

जज्बा दौड़ में लक्की दौड़ प्रतियोगिता के लक्की ड्रा विजेता को पुरस्कृत करते हुए समिति के पदाधिक- फोटो : संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed