{"_id":"62e967040b872f13040601c6","slug":"passers-by-saved-the-lives-of-those-trapped-in-the-abyss-of-death-muzaffarnagar-news-mrt5995610119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों ने बचाई मौत की खाई में फंसे लोगों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों ने बचाई मौत की खाई में फंसे लोगों की जिंदगी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन को निकाले लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- सीएम जता चुके नाराजगी, फिर भी दौड़ रहे डग्गामार वाहन
खतौली। बुढ़ाना मार्ग पर हादसा होते ही मार्ग से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए दौड़े। चीख-पुकार के बीच खाई में उतरकर डग्गामार मैजिक से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगाई और आनन फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए खतौली अस्पताल भेजा गया।
बुढ़ाना से यात्रियों को लेकर डग्गामार मैजिक खतौली जा रही थी। मैजिक में आधा दर्जन लोग सवार थे। प्रदीप कुमार की मैजिक को लेकर सठेडी निवासी शिव कुमार चला था। सठेडी गंगनहर पुल से पहले अचानक उनकी मैजिक सामने से आ रहे एक टैंकर से टकरा गई। टैंकर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पहुंचे। हादसा देख राहगीर रुक गए। लोगों ने खाई में उतर कर मैजिक गाड़ी के पास पहुंचे और उसमें फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्हें सड़क पर किसी तरह लाया गया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को खतौली अस्पताल भेजा गया।
टैंकर का चालक फरार
जिस समय राहगीर क्षतिग्रस्त मैजिक से घायलों को बाहर निकाल रहे थे तभी, राहगीरों की व्यस्तता का फायदा उठाकर टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया।
मैजिक के चालक की लापरवाही
हादसे को देखकर लोगों का कहना था कि बुढ़ाना से खतौली चलने वाले डग्गामार वाहनों को पुलिस, परिवहन विभाग के कर्मचारियों का सरंक्षण है। कोई भी इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। इन वाहनों के चालक तेजी व लापरवाही से वाहनों को दौडाते है। आज भी इसी लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मृतकों की नहीं हो सकी शिनाख्त
पुलिस ने बताया कि मृतकों में महिला (60) व पुरुष (60) की शनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों के पास कोई कागजात भी नहीं मिला है। जिससे शनाख्त हो सके।
नहीं आई तहरीर
पुलिस का कहना है कि अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है।