{"_id":"66c7c4fcefb8c9d853077167","slug":"passengers-were-troubled-due-to-the-acquisition-of-buses-for-the-chief-ministers-program-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-128413-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए बसों के अधिग्रहण करने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए बसों के अधिग्रहण करने से यात्री रहे परेशान
Fri, 23 Aug 2024 04:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए प्राइवेट बसों के अधिग्रहण कर लेने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को डग्गामार वाहनों व दूरस्थ स्थान पर जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। मीरापुर जानसठ बस अड्डा शाम तक सूना पड़ा रहा।
मीरापुर-मुजफ्फरनगर व मुजफ्फरनगर-भोपा मार्ग की सभी बसों को अधिग्रहण कर लिया गया था। शामली मार्ग पर चलने वाली आधी बसों को अधिग्रहण किया गया था। जिस कारण शामली मार्ग पर यात्रियों को कम परेशानी हुई। जबकि भोपा व मीरापुर मार्ग पर जाने के लिए यात्री परेशान रहे। जिन यात्रियों को दूरस्थ स्थानों पर जाना था उन्होंने रोडवेज बसों का सहारा लेकर अपनी मंजिल के लिए सफर शुरू किया। जो लोग भोपा व मीरापुर मार्ग पर पड़ने वाले गांवों से आने वाले थे उन्हें डग्गागार ई रिक्शा व टेंपो से आना जाना पड़ा। जिस कारण इन वाहनों के चालकों ने मनमाना किराया वसूल किया।