फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passengers in Unlockdown

अन लॉकडाउन में यात्रियों का टोटा

Sat, 01 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Passengers in Unlockdown
अन लॉकडाउन में यात्रियों का टोटा
विज्ञापन

खतौली। अन लॉकडाउन में रोडवेज बसें संचालित हैं। इसके बावजूद रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए यात्रियों का टोटा है। बसों से लोड फैक्टर भी पूरा नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में रोडवेज बस के चालक और परिचालक परेशान हैं। सप्ताह में दो दिन लगने वाला लॉकडाउन रोडवेज डिपो के लिए और भी परेशानी का सबब बन जाता है।

रोडवेज डिपो में कार्यरत चालक, परिचालकों का कहना है कि बसों को लगातार संचालित किया जा रहा है। बसों में यात्री सफर करें, इसलिए रोडवेज डिपो समेत महत्वपूर्ण तिराहों, चौराहों पर बसों को रोककर यात्रियों की प्रतीक्षा की जाती है। फिर भी यात्री नहीं मिल पाते। नतीजतन बसों के डीजल का खर्च भी निकल पाना मुश्किल हो रहा है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दिन घरों से मुसाफिर नहीं निकलते। इस कारण बस खाली ही सड़कों पर दौड़ती है। शनिवार को मेरठ से आने वाले खतौली डिपो के चालक, परिचालक ने बताया कि उनकी बसों में एक या दो यात्री ही सवार रहे। फिर भी उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए बसों को संचालित करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एआरएम का आदेश है कि यदि एक भी यात्री हो तो बस को संचालित किया जाए। ऐसी स्थिति में प्रतिदिन रोडवेज डिपो को लाखों रुपये की चपत लग रही है। डीजल का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। राखी के त्योहार के कारण कई बसें पूर्वांचल के लिए भी संचालित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed