फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passengers forced to stand in sun-rain on bypass

बाइपास पर यात्री धूप-बारिश में खड़े रहने पर मजबूर

Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers forced to stand in sun-rain on bypass
मीरापुर में बिजनौर बाईपास। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर। पानीपत खटीमा-दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित कस्बा मीरापुर में बिजनौर बाइपास यात्रियों की परेशानी का सबब बना है। यात्रियों के लिए यहां कोई सुविधा नहीं है। यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, फिर भी यहां पर कोई सुविधा या प्रतीक्षालय बनाने का अभी तक निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन

यहां से गुजरती है रोजाना दो सौ बसें
पानीपत खटीमा और दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर बसा मीरापुर पुराना कस्बा है। दिल्ली जाना हो या फि खटीमा-नैनीताल अथवा बरेली, मुरादाबाद, पानीपत, राजस्थान, सभी वाहन यहां बिजनौर बाइपास से गुजरते है। रोजाना लगभग दो सौ रोडवेज व प्राइवेट बसें यहां से विभिन्न स्थानों के लिए गुजरती है।
विज्ञापन

किसी ने नहीं सोचा सुविधा के लिए
नैनीताल-खटीमा व पानीपत मार्ग को जोड़ने वाला जिला बिजनौर बाइपास कोई हाल फिलहाल में नहीं बना है। इसे बने हुए लगभग एक जमाना हो गया है मगर, इस समय में न जाने कितने अधिकारी आए व तबादले पर हो गए, लेकिन किसी ने यहां किसी भी प्रकार की सुविधा के बारे में नहीं सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार हो चुकी कहासुनी
बारिश के मौसम में बारिश से बचने के लिए यात्री पास में ही होटल व दुकानों में घुस जाते है। इसे वहां मौजूद ग्राहकों को परेशानी होती है। ऐसे में यात्रियों व कर्मचारियों में कई बार कहासुनी भी हो चुकी है।

बाईपास स्थित रेस्टोरेंट मालिक अमित कुमार का कहना है कि बाईपास पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई यात्री प्रतीक्षालय नहीं है। बारिश के समय यात्री रेस्टोरेंट में घुस आते है। जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी होती है।
इस बारे में आज तक किसी ने जानकारी नहीं दी। अधिकारियों को बताकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - अभिषेक कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed