{"_id":"5fb4154d8ebc3e9bce614ea1","slug":"passenger-crowd-in-roadways-buses-muzaffarnagar-news-mrt5113596143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में रही यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में रही यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
रोड वेज बस स्टैड पर बस की इंतजार करते यात्री।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों में रही यात्रियों की भीड़
मुजफ्फरनगर। पंच दीपोत्सव परिवहन निगम के लिए अच्छा रहा। कोरोना काल के चलते निगम को इस पर्व से अच्छी आय की उम्मीद है। मंगलवार को भी बसों में भारी भीड़ रही। पर्याप्त बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहा।
सोमवार को भैयादूज पर्व होने के कारण रोडवेज बसों में यात्रा के लिए मारामारी रही थी। त्योहारों पर ट्रेन नहीं चलने के कारण भी यात्रियों के लिए बसों में ही यात्रा करने का विकल्प था। परिवहन निगम ने अपने बेड़े की सभी 196 बसों को सड़कों पर उतार रखा है, ताकि पर्व पर अच्छी आय हो सके। इनमें से 50 बसों को आनंद विहार से पूर्वांचल के जिलों लखनऊ, गोरखपुर तक चलाया गया है। यहां बाकी बसों को लोकल के मार्गों मेरठ, बिजनौर, शामली, सहारनपुर, कैराना, बड़ौत, रुड़की आदि मार्गों पर चलाया गया। यात्रियों की अधिकता के कारण बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। इसके बावजूद यात्री बसों के लिए परेशान रहे। मंगलवार को त्योहारों पर आए लोगों के अपनी नौकरी और कारोबार के लिए लौटने का क्रम जारी रहा। जिस कारण रोडवेज बसों में मंगलवार को भी भारी भीड़ रही। डिपो पर पर्याप्त बसें नहीं मिलने के कारण यात्री बसों के लिए इंतजार करते रहे। डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि दो दिनों तक काफी संख्या में यात्री आए। प्रयास किया गया सभी मार्गों पर बसें चले, फिर भी यात्रियों को देखते हुए बसें कम रही। वैसे डिपों को अच्छी आय होने की उम्मीद है।