फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parents got emotional after remembering son

सेना के साथियों ने शहीद राजीव के परिजनों की आर्थिक मदद की

Wed, 05 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Parents got emotional after remembering son
गांव बामनहेड़ी में शहीद राजीव के माता-पिता का धनराशि देते सूबेदार प्रमोद कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेटे को याद कर भावुक हुए माता-पिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बामनहेड़ी के शहीद राजीव पुंडीर के माता-पिता को 19 राजपूत रेजीमेंट के साथियों ने 49 हजार की आर्थिक मदद की है। मंगलवार को हैदराबाद से आए सूबेदार प्रमोद कुमार ने यह धनराशि शहीद की मां संजय रानी और पिता जयप्रकाश को दी।

शहर से सटे गांव बामनहेड़ी निवासी राजीव पुंडीर 1996 में सेना की 19 राजपूत रेजीमेंट (बीकानेर) में सैनिक के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2004 में राजीव की तैनाती मणिपुर में थी। मणिपुर के शीशीपुर में ड्यूटी के दौरान 12 दिसंबर 2004 को उल्फा आतंकवादियों से लोहा लेते हुए राजीव पुंडीर ने शहादत पाई थी। शहीद का गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। बटालियन के सीओ आकाश ने बताया कि रेजीमेंट अपनी बटालियन के शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करती रहती है। यहां तक की यदि कोई सैनिक सेवानिवृत्त है और वह अपने बेटे-बेटी की शादी का निमंत्रण देता है तो भी सभी साथी एकजुट होकर शादी में भी मदद करते है। रेजीमेंट के साथियों ने 49 हजार रुपये की आर्थिक मदद शहीद राजीव पुंडीर के माता-पिता को भिजवाई है। सूबेदार प्रमोद कुमार ने जब साथियों की आर्थिक मदद की धनराशि शहीद के माता-पिता को दी तो वे बेटे को याद कर भावुक हो गए। पिता जयप्रकाश की भी आंखें भर आई, कहा कि मुझे बेटे की शहादत पर गर्व है। राजीव के बड़े भाई अशोक पुंडीर ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed