{"_id":"5f63a7b58ebc3e982168c1f2","slug":"parents-demand-for-waiver-of-fees-khatauli-news-mrt501831187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने की फीस माफ करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने की फीस माफ करने की मांग
विज्ञापन
खतौली में स्कूल में फीस माफी की मांग को लेकर पहुंचे अभिभावक।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों ने की फीस माफ करने की मांग
खतौली। सेंट थॉमस स्कूल में अभिभावकों ने पहुंचकर अपनी समस्या बताते हुए प्रधानाचार्य को फीस माफी को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा नेता अनुज सहरावत के नेतृत्व में अभिभावक सेंट थॉमस स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अधिकतर लोग बेरोजगार हो गए हैं। काम सही से नहीं चल पा रहा है। जिस कारण अभिभावक अपने बच्चों की फीस जमा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि फीस जमा न होने के कारण काफी बच्चों की पढ़ाई रोक दी गई है। ली गई परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं किया गया है। अभिभावकों ने मांग की है कि इस बार स्कूलों को सभी फीस माफ कर देनी चाहिए। जिससे कि अभिभावकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रधानाचार्य से मिलने वालों में अनुज सहरावत, देवेश शर्मा, विकास मोतला, देवेंद्र मोतला, रोशन शर्मा, सतीश अग्रवाल, अनुज शर्मा, आशीष अग्रवाल, हारुन, वसीम, आशु, अंशुमान गुप्ता, हरिओम टंडन, अनिल जैन, अवनीश शर्मा, दीनदयाल शर्मा, पवन शर्मा, विजय कुमार आदि अभिभावक शामिल रहे।