{"_id":"5b216ace4f1c1b684d8b6404","slug":"parents-arrested-for-leaving-newborn-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बेटी को छोड़ गए माता-पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बेटी को छोड़ गए माता-पिता गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची को छोड़कर जाने वाले दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात बेटी को मकान के बाहर रखने वाली माता और पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग में निकाह किया था। निकाह के तीन महीने बाद ही बच्ची हो गई। लोकलाज के कारण दोनों ने नवजात को खालापार की गुल्लर वाली गली में एक मकान के बाहर रख दिया था, ताकि उसकी अच्छी परवरिश हो सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी अनंत देव ने इस मामले की जानकारी दी। बताया कि छह जून को खालापार के गुल्लरवाली गली में डॉ अथहर के मकान के बाहर कार सवार महिला एक नवजात बच्ची को छोड़ कर फरार हो गई थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई थी।
कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस ने जांच पड़ताल कर महिला और उसके साथी के बारे में जानकारी हासिल की। जांच में पता चला कि बच्ची को रखने वाली महिला उसकी मां है, जिसका नाम कौशर है और वह यहां शहर कोतवाली के गांव न्याजूपुरा की रहने वाली है, जबकि कार सवार उसका पति सरवर था, जो पानीपत के गांव बापोली निवासी है। पुलिस ने कई टीमें बनाकर बच्ची के माता-पिता की तलाश में आठ दिनों तक पानीपत, पंजाब, शामली आदि स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
एक सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्ची की मां कौशर और पिता सरवर को शहर के रामलीला टिल्ला से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कार भी बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते कौशर गर्भवती हो गई थी। परिजनों की सहमति से फरवरी माह में निकाह किया था।
निकाह के तीन माह बाद ही पांच जून को कौशर ने बेटी को जन्म दिया। लोकलाज के कारण ही दोनों ने छह जून की सुबह एक दिन की नवजात बेटी को खालापार में डॉ अथहर के मकान के बाहर रख दिया था, ताकि वो भविष्य में इस बच्ची पर नजर रख सकें और उसकी अच्छी देखरेख हो सके। उधर, पुलिस ने चालान कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
बदनामी के डर से छोड़ी थी बेटी
मुजफ्फरनगर। महिला कौशर ने पत्रकारों को बताया कि निकाह के तीन माह बाद ही बेटी हो गई, जिस कारण बदनामी के डर से उन्होंने बेटी को मकान के बाहर छोड़ा था। इसमें उसके पति सरवर की भी सहमति थी। उसने बताया कि अब वह बेटी को लेना चाहते है। उधर, एसएसपी ने बताया कि कोर्ट की अनुमति से ही बच्ची माता-पिता को मिलेगी।
यह था बच्ची को छोडऩे का कारण
मुजफ्फरनगर। कौशर मूल रूप से नई मंडी के बिलासपुर गांव निवासी है, जो अब अपनी मां के साथ शहर क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा में रहती है। कुछ साल पहले वह पानीपत की एक कंबल फैक्ट्री में नौकरी करने गई थी। वहां पर पानीपत के गांव बापौली निवासी सरवर एक दुकान पर काम करता था। प्रेम प्रसंग के चलते कौशर गर्भवती हो गई।
तब सरवर ने निकाह करने से इंकार किया, तो उसने सरवर के खिलाफ पानीपत में मुकदमा दर्ज कर दिया। दोनों के परिजन निकाह को सहमत हुए तो कौशर ने कोर्ट में सरवर के हक में बयान देकर मुकदमा वापस ले लिया। इसके बाद फरवरी माह में उनका निकाह हो गया। कुछ दिन ही ससुराल में रहने के बाद वह न्याजूपुरा आ गई। यही पर उसने पांच जून को बेटी को जन्म दिया। अब उसे पुन: अपनी ससुराल बापौली जाना था, लेकिन बेटी का जन्म हो गया।
मासूम सुनैना को मां की जरूरत
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती मासूम सुनैना की हालत अभी भी ठीक नहीं है। सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने बताया कि बच्ची को अब मां की जरूरत है।