{"_id":"649433e83911c2af9906f016","slug":"parasolis-laborer-died-under-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-2226-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: परासौली के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: परासौली के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
- गांव हरियाखेड़ा के जंगल में नहर पटरी के नीचे पड़ा मिला शव
- घटनास्थल पर सल्फास की शीशी पड़ी मिली, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गांव परासौली निवासी मजदूर खालिद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव गांव हरियाखेड़ा के जंगल में नहर की पटरी के नीचे खेत में पड़ा मिला। सीओ विनय गौतम ने मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी खालिद (35) पुत्र इस्लाम बागपत के कस्बा टीकरी में रोजाना मजदूरी करने जाता था। बुधवार सुबह भी वह मजदूरी करने गया था। मगर, देर रात तक नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह खालिद का शव हरियाखेड़ा गांव के जंगल में नहर की पटरी के नीचे खेत में पड़ा मिला। मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर मौके पर पहुंच गए।
सीओ विनय गौतम, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ विनय गौतम ने बताया कि घटनास्थल पर सल्फास की शीशी पड़ी मिली है। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।