{"_id":"6904ed82f8f6bbcd0602148b","slug":"paras-murder-case-two-accused-of-murder-of-bjp-leader-s-son-arrested-ordered-a-knife-online-and-killed-him-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पारस हत्याकांड: भाजपा नेता के बेटे की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन चाकू मंगाया और घर जाकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारस हत्याकांड: भाजपा नेता के बेटे की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन चाकू मंगाया और घर जाकर मारा
Fri, 31 Oct 2025 10:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:40 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: गांव मेघाखेड़ी में पारस और अन्य किशोर वॉलीबाल खेल रहे थे। हत्यारोपी बैठे देख रहे थे। खिलाड़ियों के बीच फाउल को लेकर विवाद हुआ, तो तमाशबीन बीच में कूद गए और मारपीट हो गई। इसी का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पारस की फाइल फोटो।
विस्तार
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे पारस (20) की हत्या में मुख्य आरोपी सहित दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। सुरक्षा के लिए मृतक के घर पुलिस तैनात की गई है। मुख्य आरोपी ने ऑनलाइन मंगाए चाकू से घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि नई मंडी के गांव मेघाखेड़ी में बृहस्पतिवार शाम को मृतक युवक व कुछ किशोर वॉलीबाल खेल रहे थे। उनमें फाउल को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पारस पर हमले के आरोपी तीनों किशोर खेल देख रहे थे। वह खिलाड़ियों में हो रहे विवाद में बीच में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तब पारस व मुख्य आरोपी में मारपीट हो गई। पारस ने मुख्य आरोपी किशोर की पिटाई कर दी थी। किशोर के कपड़े फट गए थे। दोनों पक्षों में बीच बचाव कर उन्हें घर भेज दिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी किशोर अपने दो किशोर साथियों के साथ पारस के घर पहुंचा था। आवाज लगाकर युवक को बुलाया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर भाग गए थे।
एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित दो किशोरों को पकड़ कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। इस मामले में तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दो को पकड़ लिया गया। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है।
गांव वालों ने बताया कि मृतक के पिता मनोज चौधरी भाजपा के सरवट मंडल के पूर्व मंत्री हैं। दोनों पक्षों में पहले से कोई रंजिश नहीं थी। मृतक के शव का सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
सुरक्षा के लिए मृतक के घर पुलिस तैनात
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपी ने हाल में ही हत्या में प्रयुक्त चाकू ऑनलाइन मंगाया था। उसने दोस्तों को भी चाकू दिखाया था। चाकू के एक ही वार से युवक की मौत हो गई थी। मृतक के घर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपी ने हाल में ही हत्या में प्रयुक्त चाकू ऑनलाइन मंगाया था। उसने दोस्तों को भी चाकू दिखाया था। चाकू के एक ही वार से युवक की मौत हो गई थी। मृतक के घर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।