फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Para archer Jyoti Baliyan got emotional after talking to PM Modi

पीएम मोदी से बात कर भावुक हुईं पैरा तीरंदाज ज्योति बालियान

Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Para archer Jyoti Baliyan got emotional after talking to PM Modi
मुजफ्फरनगर में कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में पीएम से वर्चुअल संवाद करती पैरा तीरंदाज ज्योति बालिय? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पीएम मोदी से बात कर भावुक हुईं पैरा तीरंदाज ज्योति बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोयला गांव की बेटी पैरा तीरंदाज ज्योति बालियान से बातचीत की तो वह भावुक हो गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्योति तुम सफल एथलीट, अच्छी बेटी और अच्छी बहन भी हो। तुमने खेल की कोचिंग के साथ घर को संभालने का काम भी किया है। पीएम ने उसका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जो मुश्किलों से जूझकर अपना जीवन गढ़ता है उसे सफलता एक दिन जरूर मिलती है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद में पैरा ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। जिले के गांव गोयला की पैरा तीरंदाज ज्योति बालियान साईं सेंटर सोनीपत से वर्चुअल संवाद में जुड़ी। उसके परिवार के सदस्य मां-भाई और भतीजा यहां एनआईसी के माध्यम से वर्चुअल संवाद में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्योति से पूछा कि वह पूरे देश को बताए किस तरह आगे बढ़ी है। ज्योति ने बताया कि वह बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। इसके बावजूद पिता ने उसे खेल में आगे बढ़ाया और बागपत जिले में उसे ट्रेनिंग शुरू कराई। प्रधानमंत्री ने पूछा कि पिता की मौत के बाद जब टूट गई, तो आपने अपने आप को कैसे संभाला। ज्योति ने कहा कि वर्ष 2016 में जब पिता की मौत हुई, तो उसके जीवन और खेल के लिए बड़ा झटका था, लेकिन मेरे कोच कुलदीप ने मुझे सपोर्ट किया। मेरी मां और भाई ने उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपकी मां कार्यक्रम में मौजूद हैं। मैं आपकी माता को विशेष प्रणाम करता हूं, जिन्होंने विपरीत हालात में आपको आगे बढ़ाया। आप खेलने के साथ परिवार का भी सहारा बनीं। ज्योति आप सफल एथलीट के साथ, अच्छी बेटी और अच्छी बहन भी हो। पैरा तीरंदाज में पदक जीतकर आप अपनी मां को सबसे पहले क्या खिलाओगी, ज्योति बोली, मेरी मां को भिंडी बहुत पसंद है, घर जाकर सबसे पहले मां को भिंडी बनाकर खिलाऊंगी। वर्चुअल संवाद में ज्योति की मां मीरादेवी, भाई कुलदीप बालियान और भतीजा तनिष्क बालियान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed