{"_id":"57aa304f4f1c1b0445ee47e2","slug":"paper-mill-worker-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल की गर्म राख में दबकर मजदूर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल की गर्म राख में दबकर मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पेपर मिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौली रोड स्थित पेपर मिल में कोयले की गर्म राख के नीचे दबकर मजदूर झुलस गया। घंटों बाद मजदूर के राख में दबे होने का पता चला। मजदूर के साथी उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खीरी लखीमपुर में मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है।
जौली रोड स्थित पेपर मिल में खीरी लखीमपुर निवासी मजदूर सुनील (35) पुत्र पहाड़ी बायलर पर कोयला डालने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह बायलर में कोयला डाल रहा था, तभी ऊपर से गिरी गर्म राख के नीेचे वह दब गया। काफी देर तक उसके दिखाई नहीं देने पर साथियों ने उसकी तलाश की तो राख के बाहर उसके पैर दिखाई दिए।
मजदूरों ने उसे राख के नीचे से निकाला और उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने खीरी लखीमपुर में उसके परिजनों को सूचना कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।