फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paper mill's garbage caught fire due to boiler spark

बायलर की चिंगारी से पेपर मिल की रद्दी में लगी आग

Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Paper mill's garbage caught fire due to boiler spark
जौली रोड पर पेपर मिल में लगी आग को बुझाने पहुची दमकल विभाग की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक पेपर मिल में बायलर की चिंगारी से पास में पड़ी रद्दी में आग लग गई। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना मिल चल रही थी। आग से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा मंगलवार रात नगर में एक बैंववेट हाल के कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

मुख्य दमकल अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि दोपहर में पौने चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि एसके पेपर मिल में आग लगी है। तब वह अपने यहां से दो गाड़ी पानी टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। जल्द ही आग बुझा दी गई। पेपर मिल के मैनेजर गौरव उपाध्याय ने बताया कि बायलर से निकली चिंगारी पास में पड़ी रद्दी में गिर गई थी, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन

कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुुआ है। दमकल कर्मियों ने बताया कि मंगलवार रात नगर के रुड़की रोड पर किरण फार्म के एक बंद कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। उसे भी दमकल टीम ने बुझाया था। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना में फैक्टरी के पास नहीं थी एनओसी
मुजफ्फरनगर। अलीपुर अटेरना रोड पर पुराने टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में कर्मचारियों की लापरवाही से आग लगी थी।
मुख्य दमकल अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि टीम के साथ बुढ़ाना क्षेत्र में मंगलवार रात लगभग नौ बजे मौके पर पहुंचे थे। यह फैक्टरी उनके यहां कागजों में रजिस्टर्ड नहीं है। फैक्टरी मालिक सोनीपत हरियाणा का रहने वाला नीरज मलिक बताया गया है, जो आग लगने के दौरान मौके पर मौजूद था और इसके बाद वहां से चला गया। फैक्टरी की उनके यहां से कोई एनओसी नहीं ली गई थी। फैक्टरी में आग कर्मचारियों की लापरवाही से लगी है। प्रदूषण अधिकारी अंकित कुमार का कहना है कि फैक्टरी संचालन के लिए एनओसी लेनी होती है। वह फैक्टरी के बारे में जानकारी करा रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed