फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pankaj murdered in immoral relations with wife

पत्नी से अनैतिक संबंधों के चलते की गई पंकज की हत्या

Wed, 17 Nov 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pankaj murdered in immoral relations with wife
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। पत्नी के साथ अनैतिक संबंधों की भनक लगने पर आरोपी संदीप ने ही पंकज की हत्या की थी। बुधवार को गिरफ्त में आए आरोपी ने यह स्वीकार किया है, साथ ही यह बताया कि वारदात को अंजाम देने में उसके साथ चाचा, भाई और साला भी शामिल रहा था। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं, परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार करने पर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घ्याना में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

आठ नवंबर से लापता तेलूराम के 27 वर्षीय पुत्र पंकज का शव 16 नवंबर को गांव के ही एक खेत से बरामद हुआ था। मामले में नामजद किए गए गांव निवासी संदीप को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि संदीप ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पत्नी के साथ अनैतिक संबंधों के चलते ही उसने घर से बुलाकर पंकज की हत्या की थी। संदीप को जेल भेज दिया गया है। वहीं, बुधवार को जब पोस्टमार्टम के बाद पंकज का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। जिसके चलते अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इस बीच गांव में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। हालांकि कुछ समय बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद ही पंकज का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed