फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   panjikaran na karaya to licence honge nirast

पंजीकरण न कराया तो लाइसेंस होंगे निरस्त

Sat, 24 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
panjikaran na karaya to licence honge nirast
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ई-रिक्शा चालक। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में एआरटीओ ने ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनाए जाने पर रोक लगा दी है। ई-रिक्शा का पंजीकरण न कराने वाले चालकों का भी लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इससे चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, ई-रिक्शा चालकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा को पाबंदी लगाने के निर्देश पर चालकों ने हड़ताल की थी। जिस पर प्रशासन ने इनके लाइसेंस बनाए जाने तथा ई-रिक्शा के पंजीकरण का आश्वासन दिया था। जिस पर ई-रिक्शा चालकों ने लाइसेंस बनाए जाने के लिए आवेदन किया। जिसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की कॉपी ली गई। तीन दिन के भीतर ही एआरटीओ दफ्तर से 1200 से अधिक ई-
विज्ञापन


रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनाए गए। ई-रिक्शा के पंजीकरण की जांच की गई तो वह 90 ही निकले हैं। जिसमें पता लगा कि बन चुके लाइसेंस में अधिकांश गैर ई-रिक्शा चालक हैं। इस पर विभाग ने फिलहाल इनके लाइसेंस बनने पर रोक लगा दी है। अब विभाग उसका लाइसेंस बनाएगा, जो अधिकृत कंपनी से खरीदी गई ई-रिक्शा का बिल प्रस्तुत करेगा और उसका पंजीकरण कराएगा। अन्य लोगों के लाइसेंस नहीं बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि ई-रिक्शा का पंजीकरण न कराने वाले चालकों को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। बन चुके लाइसेंस हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी। उधर, ई-रिक्शा चालकों ने कचहरी में प्रदर्शन कर शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया। चालकों ने नगर पालिका की तरह पैडल रिक्शा की तर्ज पर ही पंजीकरण की मांग की है। कई अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सुभाष उपाध्याय, मोहम्मद हाजी हनीफ, इमरान, फरमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed