फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panic in muzaffarnagar

एक ही दिन में 13 महिलाओं की चोटी कटीं, महिलाओं का टोटका शुरू

Wed, 09 Aug 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 09 Aug 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
Panic in muzaffarnagar
महिला की चोटी कटने की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गर्भवती महिला और युवती की अचानक चोटियां कटने से महिलाओं में दहशत फैल गई। गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे मेरठ के हास्पिटल में भर्ती    कराया। उधर, महिलाओं ने आनन-फानन में अपने दरवाजों पर नीम की टहनी टांगी। 
विज्ञापन


मोहल्ला सराफान में मंगलवार को 18 वर्षीय शबनम अपने घर में काम कर रही थी। अचानक शबनम की चीख निकली और वह नीचे गिरकर बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने देखा कि शबनम बेहोश है और उसकी चोटिया कटी पड़ी थी। युवती की चोटिया कटने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले की महिलाओं ने दहशत में अपने मकानों पर नीम की टहनी टांगनी प्रारंभकर दी है। दूसरी घटना गांव तिगाई में घटी। महिला कांती ने बताया कि उसकी गर्भवती पुत्रवधू साक्षी पत्नी दीपक चारपाई पर बैठी थी। साक्षी ने अपनी सास से कहा कि उसके सिर में दर्द हो रहा है। इतना कहते ही चारपाई पर साक्षी बेहोश होकर गिर पड़ी। सास ने साक्षी को उठाने लगी तो देखा कि उसकी चोटी कटकर चारपाई के नीचे पड़ी थी। 
विज्ञापन


गर्भवती महिला की चोटी    कटने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। चोटिया कटने से गांव की महिलाओं में दहशत फैल गई। महिलाओं ने आनन फानन में अपने मकानों के दरवाजों पर नीम की टहनी टांगनी प्रारंभकर दी। परिवार के लोग साक्षी को बेहोशी की हालत मेें लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक ने हालत खराब बताते हुए साक्षी को मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मंसूरपुर के गांव जोहरा में महिला की चोटी कटने से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अपने मकानों के गेट पर नीम की टहनी टांग दी है। मंगलवार को गांव जोहरा में 32 वर्षीय यासमीन पत्नी राशिद पौने चार बजे के करीब मकान की छत पर गई। नीचे उतरते हुए जीने की सीढ़ियों पर उसको अपनी चोटी कटी मिली। चरथावल कस्बे में मंगलवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय के समीप युवती की चोटी कटने का मामला सामने आने से लोग खौफजदा हैं। परिजनों ने चोटी को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। 

मंगलवार सुबह शमशाद की बेटी नगमा बीमारी की हालत में चारपाई पर लेटी हुई थी। अचानक उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके पिता कटी चोटी देखकर हैरान रह गए। अचानक चोटी कटने से बेटी परेशान हो गई। परिजनों ने चोटी को मौके से हटवाकर एक गड्ढे में दबवा दिया। उधर, दधेडू खुर्द में मंदिर के पीछे स्थित मुशर्रफ की भैंस की पूंछ कटने से ग्रामीण हैरत में हैं। गांव में चाबर लगने पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद मौके से लौट गई। 

मोरना के गांव ककराला में साजिद बंगाली का परिवार झोपड़ी डालकर रहता है। सोमवार की रात को साजिद के मकान के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति कटी हुई चोटी डाल गया। मंगलवार की सुबह साजिद के बीमार चचेरे भाई महरोज ने बाल कटे देखे तो वह बेहोश हो गया। परिवार के लोगों में कटी चुटिया के बाल मिलने से दहशत फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुुुुंची पुलिस ने बस्ती में पहुंची।

वहीं मंसूरपुर के गांव पुरबालियान में शाहनवाज की बेटी मंगलवार को चारपाई पर बैठी थी। अचानक उसके सिर में दर्द हुआ। दर्द होने पर युवती ने सिर पर हाथ फेरा तो चुटिया के कटे बालों को देखकर वह घबराकर बेहोश हो गई। परिजनों ने कटे बालों को कब्रिस्तान में दबा दिया है। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। 

मीरापुर के मोहल्ला नमक मंडी निवासी मेराजुद्दीन की पत्नी मेराज मंगलवार की सुबह करीब छह बजे घर में साफ सफाई करा रही थी। उसकी सास रहीसा परिवार के लिए चाय बनाने को रसाई में थी। इसी दौरान मेराज की चोरी कट गई। उसने परिजनों को जानकारी दी। गांव मुकल्ममपुरा निवासी सतपाल खटीक की पुत्रवधू प्रियंका पत्नी पवन कुमार सोमवार की रात में अपने कमरे में दरवाजा बंद कर सो रही थी।

प्रियंका ने बताया कि रात करीब दो बजे उसके सिर में तेज दर्द हुआ और जैसे ही वह बिस्तर से उठी तो उसकी चोटी कटी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर सारा परिवार जाग गया। आसपास संभावित व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन कुछ नही मिला। उधर, गांव संभलहेड़ा में जमालदी पटटी निवासी सलामत की पत्नी कमरो मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने कमरे में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी भी कट गई। 


पीड़िता ने घबराई स्थिति में बताया कि उसे घर में घुसते हुए चार विचित्र आकृति दिखाई पड़ी। पीड़िता का पति सलामत मेरठ में राजमिस्त्री है। जानकारी मिलने पर वह भी गांव पहुंचा। इस दौरान अफवाहों का भी बाजार गर्म हो गया। लोगों में दहशत का माहौल बना है। पुलिस भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed