फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panic among villagers due to rising water in Solani river

सोलानी नदी में पानी बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 26 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to rising water in Solani river
पुरकाजी खादर क्षेत्र में नांव में बैठकर पशुओं के लिए चारा लाते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोलानी नदी में पानी बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। उत्तराखंड से छोड़े गए पानी से सोलानी नदी उफान पर आ गई। पानी के लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
जुलाई से उत्तराखंड से बार-बार पानी छोड़े जाने से सोलानी नदी उफान पर आ रही है। पानी नदी से बाहर निकलकर खेतों व जंगलों और गांवों के रास्तों पर आ रहा है। जंगलों व खेतों में पानी भरे एक माह से भी ज्यादा गुजर गया है। ग्रामीण अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। धान, ज्वार और गन्ने की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। नदी में लगातार पानी आने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हाल यह है कि अगर किसी ग्रामीण को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत होती है तो गांवों में कोई चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सोलानी नदी में पानी अधिक होने पर ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ रही है। चार दिन पूर्व पानी कुछ कम होने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की थी। मगर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की पहाड़ियों से आए पानी व खादर क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से सोलानी नदी फिर उफान पर आ गयी। जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पानी लगातार बढ़ने से गांव रजगल्लापुर, रामनगर, रतन पुरी, शेरपुर नगला, भदौला, भदौली, अलमावाला, जिंदा वाला, चमरावाला, सुहेली, चानचक, पांचली, फरखपुर आदि करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी।
विज्ञापन

राजू प्रजापति, पहल सिंह, प्रधान सुनील बारी, साधुराम, बिजेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों व खेतों में पानी भरा रहने होने से पिछले करीब एक माह से चारे की समस्या बनी हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि पानी और बढ़ने से हालात खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed