फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pandit Satendra Sharma nominated State Conservator of Indian Board of Trade

पंडित सतेंद्र शर्मा भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश संरक्षक मनोनीत

Mon, 19 Oct 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pandit Satendra Sharma nominated State Conservator of Indian Board of Trade
देवबंद। भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा को मंडल में उत्तर प्रदेश का संरक्षक मनोनीत किया है।
विज्ञापन

सोमवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा भारतीय व्यापार मंडल का पूरे देश में विस्तार किया जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय संरक्षक माननीय श्री जफर सरेशवाला और डॉ. आनंद भागवत की देखरेख में प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। नवनियुक्त संरक्षक पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा व्यापारियों को एक सूत्र में बांधने व सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाने का कार्य भारतीय व्यापार मंडल हमेशा करता रहेगा। उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई उसका वह निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। मनोनयन पर जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, मनोज गोयल, अक्षय जैन, आशीष प्रकाश गुप्ता, अजय सूरी, राकेश प्रजापति, अजेय जनमेजय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए पंडित सतेंद्र शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed