फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pandit Madan Mohan Malviya

भारत के नव निर्माण को समर्पित थे मालवीय       

Sun, 25 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pandit Madan Mohan Malviya
मालवीय जी की प्रमिता पर माल्यार्पण करते ब्राह्मण समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
भारत रत्न, महान शिक्षाविद्ध और स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती पर भारत के नव निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया गया। शहर मालवीय चौक पर महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन


सोल्जर बोर्ड के सामने स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदनमोहन मालवीय के आदर्श जीवन से प्रेरणा का आह्वान किया गया। गांधी नगर में ब्राह्मण महासभा के कैंप कार्यालय पर यज्ञ कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में उनके कार्यों में याद किया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, उमेश शर्मा, पंकज शर्मा, अश्वनी शर्मा, अर्पण शर्मा, हिमांशु शर्मा, पंडित जयकुमार शर्मा आदि ने विचार रखे। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा इंदिरा कालोनी में हुए यज्ञ में मालवीय को याद किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा और संचालन महामंत्री शशिकांत शर्मा ने किया। 
विज्ञापन


बसपा नेता राकेश शर्मा, जर्नाधन कौशिक, अभिनंदन शर्मा, केश शर्मा, आशीष शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, संजीव दीक्षित, अनिल दीक्षित आदि मौजूद रहे। बचन सिंह कालोनी में राजवाह रोड पर ब्राह्मण समाज के बुजुर्गों, ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा और संचालन उमादत्त शर्मा और उमेश कौशिक ने किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर रही। श्रीभगवान शर्मा, सरवट ग्राम प्रधान उषा शर्मा, इंद्रदत्त शर्मा, केके शर्मा, रोमित शर्मा, चंद्रवीर सिंह, राधेश्याम कौशिक, राजेश पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतिया कालोनी स्थित विवेक विद्या मंदिर में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में मालवीय जी के जीवन मूल्यों को रंगों से सजाया। पुरस्कृत बच्चों में निकिता, आयुष पार्चा, अनिवाश शर्मा, वणका, मोहम्मद जीशान, हर्षित मित्तल, शुभांगी भारती, तुषार शर्मा, अभिषेक पाल, सौरभ, बबलू, ईशा सिवाल, अली रजा मेहंदी, मेहताज अली, मीनू करानिया शामिल हैं। निर्णायक मंडल में चित्रकार आदित्य देव दिल्ली, संतोष साहनी मेरठ और हरकेश सिंह कानपुर शामिल रहे। 

विजेताओं को शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सम्मानित किया। अध्यक्षता एसडी कालेज संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल ने की। बीना शर्मा, प्रदीप शर्मा, सारिका गोयल, संस्कार भारती के सरंक्षक महेंद्र आचार्य, प्रवीण सैनी ने विचार रखे। राजेश शर्मा, पीयूष शर्मा, विवेक, देवीदत्त, प्रदीप जैन, मीरा शर्मा, विनीता चौधरी, प्रधानाचार्या किरण मिश्रा,  साक्षी सिवाल आदि मौजूद रहे।


निर्धन और असहाय को कंबल वितरित      
मुजफ्फरनगर। पंडित मदनमोहन मालवीय इंटर कालेज में महामना मालवीय परोपकारी समिति ने असहाय और निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा, सुभाषचंद शर्मा ने मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डॉ. मणिमाला रावत, किशोर बोर्ड न्याय सदस्य नीरज कुमार शर्मा संस्था प्रबंधक महेश गौतम, प्रेमदत्त शर्मा, कर्नल आरडी शर्मा, दिनेश शर्मा, बीआर शर्मा, एसबी शर्मा, बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा, तरुण शर्मा, जर्नाधन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed