फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pandit Deen Dayal Upadhyay

पंडित दीनदयाल के विचारों को आगे बढ़ाएं  

Mon, 26 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 26 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deen Dayal Upadhyay
बैठक में विचार रखते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें उन्हें याद किया। इस दौरान विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पैंठ रोड पर भाजपा नेता अजय राजपूत के आवास पर आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह जनसंघ के संस्थापक रहे, समाज में उनके द्वारा दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को एकात्मवाद के रूप में मनाने का आह्वान किया। पूर्व नगराध्यक्ष मुकेश चंदेल, उमेश कुमार सभासद ने भी गोष्ठी में विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता नरेंद्र त्यागी और संचालन मदन छाबड़ा ने किया। कंवरसैन जैन, राजा वाल्मीकि, आशीष, विनोद, अजय राजपूत, नरोत्तम चौहान, अश्वनी वाल्मीकि, शिवम, अंकित जाटव, श्याम रहेजा, विकास सैनी, राजीव सैनी, बिजेंद्र सैनी, अनुज चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलें 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी आयोजित की। वक्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। खतौली ग्रामीण तिलक नगर में रूपचंद जांगिड के आवास पर हुई गोष्ठी में भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जन्म आज ही के दिन 1916 को जयपुर जिले में हुआ था। उन्होंने भाजपा को दिशा प्रदान की, उनका कहना था कि ना थको, ना झुको बस चलते ही रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में सुरेश आर्य, अमित जैन, अश्वनी उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, अनिल धामा, राकेश, डॉ. योगेश मलिक, नीरज अहलावत, सम्राट त्यागी, संजय बागडी, शिवम खटीक, सुभाष, देवेंद्र, राजीव पांचाल, रवि मेहता, प्रताप वाल्मीकि, नीटू उपाध्याय, ब्रजेश भंडारी, आलोक अत्री, अंकित, डीडी आर्य, आदेश मोतला, राजीव शर्मा,  मुन्ना लाल प्रजापति आदि मौजूद थे।

दीनदयाल उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण  
भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनके जन्मदिवस पर याद किया। वक्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि उपाध्याय जी के संघर्ष का ही नतीजा है कि बीजेपी देश की बड़ी पार्टी हैं। कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि उपाध्याय जी ने आरएसएस और जनसंघ के विभिन्न पदों पर कार्य किया।


रोहताश पाल, सुनील दर्शन, विजय शुक्ला, राजीव गर्ग, सुनील शर्मा, बिजेंद्र पाल, मंजू पुंडीर, अतुल सैनी, मिथलेश राजपूत, सुनीता मलिक, राजेश मोगा, देवबंधु, सरिता गौड़, शरद कपूर, मोहनलाल कोरी आदि मौजूद रहे। सरवट मंडल के कार्यकर्ताओं ने सिसौना में मुलकराज उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed