फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat will fight on the strength of election workers: Dr. Chandramohan

पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ेंगे : डॉ. चंद्रमोहन

Wed, 07 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Panchayat will fight on the strength of election workers: Dr. Chandramohan
पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ेंगे : डॉ. चंद्रमोहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने पार्टी का ध्वज फहराया। डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिनकी राष्ट्रप्रेम भावना, नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज शिखर पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लडे़ंगे।
कार्यक्रम में डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिनकी राष्ट्रप्रेम भावना, नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज शिखर पर पहुंची है। उन्होंने जनसंघ काल से अब तक के भाजपा के सफर का विस्तार से वर्णन किया। सभी वार्डों के प्रत्याशियों का चयन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा और हम सभी के लिए पार्टी का हित सर्वोपरि है। पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया निर्णय हम सभी के लिए मान्य है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी सुना।
विज्ञापन

इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, विनीत कात्यायन, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, संजय गर्ग, रोहताश पाल, अमित चौधरी राजीव गुर्जर, शरद शर्मा, जिला मंत्री राहुल वर्मा, सुधीर खटिक, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, मनीष ऐरन, जिला संयोजक आईटी विभाग रक्षित नामदेव, रजत त्यागी, उत्कर्ष त्यागी, राजेंद्र साहनी, रविकांत शर्मा, नरेंद्र चौधरी, जयकुमार वर्मा और ध्रुव विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed